फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Antyodaya families of Gorakhpur district connected with Ayushman

यूपी: गोरखपुर जिले के 1.26 लाख अंत्योदय परिवार आयुष्मान से जुड़े, ऐसे बनवा सकते हैं अपना कार्ड

Fri, 01 Oct 2021 05:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Oct 2021 05:54 PM IST
सार

सिर्फ आधार कार्ड और राशन कार्ड की मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा है।

विज्ञापन
Antyodaya families of Gorakhpur district connected with Ayushman
आयुष्मान भारत - फोटो : Twitter/@AyushmanNHA

विस्तार

गोरखपुर जिले के करीब 1.26 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान (आयुष्मान भारत) से जुड़ गए हैं। यह लोग सिर्फ आधार कार्ड और राशन कार्ड की मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड के साथ संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी योजना के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन


बताया कि योजना से जोड़े गए लाभार्थियों को वही सुविधाएं मिलेंगी जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के लाभार्थियों को मिलती हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों को जोड़ने से उनके परिवार के करीब 4.86 लाख सदस्य योजना का लाभ पा सकेंगे। योजना के तहत एक साल में प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक की निशुल्क इलाज की सुविधा है जो भर्ती होने पर ही प्राप्त होती है। बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अभी तक 7355 परिवार जुड़े हुए थे। इस योजना का खर्च राज्य सरकार वहन करती है।
विज्ञापन


101 अस्पताल संबद्ध
योजना के जिला शिकायत प्रबंधक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में 101 अस्पताल योजना के तहत संबद्ध हैं, जहां निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। इनमें 26 अस्पताल सरकारी हैं, जबकि 75 अस्पताल गैर सरकारी हैं। इन अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के करीब 2.99 लाख लाभार्थी परिवारों के साथ-साथ मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थी परिवार भी इलाज करवा सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन बीमारियों का होता है इलाज

जिला सूचना तंत्र प्रबंधक शशांक शेखर ने बताया कि योजना के तहत मातृ स्वास्थ्य और सी-सेक्शन या उच्च जोखिम प्रसव की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, कैंसर, टीवी, कीमोथेरपी, रेडिएशन थेरेपी, हार्ट बाईपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, आंखों की सर्जरी, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर, कोरोनरी बायपास, घुटना प्रत्यारोपण, स्टंट डालना, आंख, नाक, कान और गले से संबंधित बीमारी आदि शामिल हैं  ।

यहां बनवा सकते हैं कार्ड
योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ संचिता ने बताया कि लाभार्थी किसी भी संबद्ध निजी और सरकारी अस्पताल, सहज जनसेवा केंद्र और कामन सर्विस सेंटर (सीएसससी) से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed