{"_id":"5f893fd48ebc3e9b765b6912","slug":"anti-rabies-injection-must-be-done-even-after-human-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर से ज्यादा खतरनाक है इंसानों का काटना, जरूर लगवाएं एंटी रेबीज इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर से ज्यादा खतरनाक है इंसानों का काटना, जरूर लगवाएं एंटी रेबीज इंजेक्शन
Fri, 16 Oct 2020 12:08 PM IST
vivek shukla
नीरज मिश्र, गोरखपुर।
नीरज मिश्र, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगवाते मरीज।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
कुत्ते, बिल्ली, बंदर के काटने पर ही नहीं, इंसान के काटने पर भी एंटी रेबीज इंजेक्शन जरूर लगवाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर संक्रमण का शिकार होकर गंभीर बीमारी को दावत दे सकते हैं। बीते कुछ महीनों में गोरखपुर जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आए करीब 25 लोगों को मारपीट के दौरान दूसरे ने दांत से काट लिया था।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अगर कोई इंसान बीमार है, उसे बैक्टीरियल संक्रमण है और उसने दूसरे व्यक्ति को काट लिया तो उसके लार से दूसरा इंसान संक्रमित हो सकता है। कई मामलों में जानवर से ज्यादा इंसानों का काटना खतरनाक है।
इन पांच बीमारियों का डर ज्यादा
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एक इंसान दूसरे को काटता है तो हेपेटाइटिस बी, सी, टिटनेस, रैबीज, एचआईवी और हर्पीज (होठ के आसपास दाने निकल जाना) जैसी बीमारी का डर ज्यादा रहता है। इसके अलावा अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
एंटी रेबीज लगवाने से कोई नुकसान नहीं
डॉ. राजेश कुमार के मुताबिक एंटी रेबीज इंजेक्शन का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। एक बार इंजेक्शन लगवाने पर छह माह तक किसी जानवर या इंसान के काटने का प्रभाव नहीं पड़ेगा।