फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anti-encroachment drive was carried out from Padalganj to Char Phatak, challan was issued.

Gorakhpur News: पैडलगंज से चार फाटक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हुआ चालान

Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive was carried out from Padalganj to Char Phatak, challan was issued.
गोरखपुर। नगर निगम व पुलिस विभाग की ओर से बुधवार को रेवेन्यू अधिकारी बीएन उपाध्याय की उपस्थिति में पैडलेगंज से मोहद्दीपुर चौराहे होते हुए चार फाटक तक अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए सभी प्रकार के अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान वाहनों व ठेलों को हटवाया गया व चालान भी किया गया।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने दुकानों के आगे रखे गए सामान, ठेले-खोमचे तथा अवैध रूप से कब्जा की गई जगह को खाली कराया। संबंधित लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि अलॉटमेंट की गई सीमा से बाहर दोबारा अतिक्रमण न करें और आसपास गंदगी न फैलाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कुल 23400 रुपये का चालान काटा गया। अतिक्रमण हटाने के लिए एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर लगाया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैंट थाना से एसआई रंजीत और पांच पुलिस कांस्टेबल मौजूद रहे। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई राम विकास अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त रखने के लिए आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में सफाई इंस्पेक्टर रामविजय पाल, सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह सहित नगर निगम के लगभग 10 कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed