फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another parking ready on shore of new dawn will start soon

UP News: नया सवेरा किनारे एक और पार्किंग तैयार, जल्द शुरू होगा

Thu, 07 Jul 2022 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Jul 2022 12:58 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि नया सवेरा के पास दिग्विजयनाथ पार्क में एक बड़ी पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
Another parking ready on shore of new dawn will start soon
दिग्विजयनाथ पार्क में बना पार्किंग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामगढ़ताल किनारे, नया सवेरा के पास एक और पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। दिग्विजयनाथ पार्क में बनी इस पार्किंग में एक साथ 175 गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी। पेंट से लाइन बनाकर गाड़ियों को पार्क करने के लिए अलग-अलग जगह सुनिश्चित कर दी गई है।

विज्ञापन


गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए), इसके संचालन के लिए सप्ताह भर के भीतर टेंडर निकाल देगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। अगले महीने तक पार्किंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


रामगढ़ताल, तेजी से पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। बड़ी संख्या में लोग रोजाना नया सवेरा पर पहुंचते हैं। जीडीए ने पहले से नया सवेरा के पास एक पार्किंग का निर्माण करा रखा है, मगर वह जगह अब छोटी पड़ जा रही है। बड़ी संख्या में गाड़ियां सड़कों पर खड़ी होती हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार और रविवार को भीड़ ज्यादा बढ़ जाने से दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। ऐसे में नई पार्किंग के शुरू हो जाने से काफी राहत मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग स्थल को पूरी तरह हरा-भरा बनाया जाएगा। जगह-जगह पौधे लगाने के लिए स्थान छोड़ा गया है और वहां छायादार पौधे लगाए जाएंगे। पार्किंग के प्रवेश द्वार पर भी पौधा रोपा गया है।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि नया सवेरा के पास दिग्विजयनाथ पार्क में एक बड़ी पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Another parking ready on shore of new dawn will start soon
आंबेडकर पार्क। - फोटो : अमर उजाला।

आंबेडकर पार्क की सूरत बदली, पंत पार्क की तैयारी  

गोरखपुर विकास प्राधिकरण अपने सभी पार्कों की मरम्मत के साथ ही सुंदरीकरण भी करा रहा है। इसी क्रम में सर्किट हाउस के पास स्थित आंबेडकर पार्क की सूरत बदल चुकी है। इस पार्क के जीर्णोद्धार पर 50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

रंगरोगन के साथ ही जॉगर्स ट्रैक का निर्माण कराया गया है। ओपन जिम तैयार किया गया है, साथ ही बच्चों के लिए किड्स जोन बनाया गया है। नए पौधे भी रोपे गए हैं। जीडीए अब पंत पार्क के सुंदरीकरण में जुट गया है। पार्क की चहारदीवारी पर फसाड लाइट लगाने का काम चल रहा है।

ओपन जिम में सभी उपकरण बदलकर नए लगा दिए गए हैं। मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने इस पार्क का निरीक्षण कर पूरे पार्क के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। पार्क के फाउंटेन वाले क्षेत्र में लैंडस्केपिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed