फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another hotel to be built on banks of Gorakhpur Ramgarhtal

Gorakhpur News: गोरखपुर रामगढ़ताल के किनारे बनेगा एक और होटल, जीडीए ने मांगा आवेदन

Thu, 19 Jan 2023 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Jan 2023 10:55 AM IST
सार

बुधवार को आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसकी आखिरी तिथि सात फरवरी है। यह जमीन ई-नीलामी के जरिये आवंटित की जाएगी। पैडलेगंज बुद्ध द्वार से प्रवेश करते ही लोटस होटल के लिए जमीन आवंटित है। उसके बगल में पांच एकड़ जमीन पर होटल ताज का निर्माण होना है।

विज्ञापन
Another hotel to be built on banks of Gorakhpur Ramgarhtal
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रामगढ़ताल के किनारे एक और होटल बनेगा। इसके लिए पैडलेगंज से नौकायन मार्ग पर चंपा देवी पार्क के पास 2.35 एकड़ भूखंड को चिह्नित किया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) पहले यहां फूड पार्क विकसित करने वाला था। मगर अब होटल के लिए जमीन आवंटित करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

 
बुधवार को आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसकी आखिरी तिथि सात फरवरी है। यह जमीन ई-नीलामी के जरिये आवंटित की जाएगी। पैडलेगंज बुद्ध द्वार से प्रवेश करते ही लोटस होटल के लिए जमीन आवंटित है। उसके बगल में पांच एकड़ जमीन पर होटल ताज का निर्माण होना है।
विज्ञापन


होटल मैरिएट का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका संचालन  शुरू हो सकता है। एक और होटल के लिए जमीन उपलब्ध कराने से यह क्षेत्र होटल लेन के रूप में स्थापित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि लोटस एवं ताज होटल का निर्माण की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि रामगढ़ताल के किनारे थ्री स्टार होटल के लिए जमीन आवंटित की जाएगी। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवंटन ई-नीलामी के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed