{"_id":"641bfbf2e75237e5ee035a45","slug":"another-flight-to-kolkata-will-start-from-28-ticket-booking-starts-2023-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Good News: 28 से शुरू होगी कोलकाता की एक और उड़ान, टिकटों की बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Good News: 28 से शुरू होगी कोलकाता की एक और उड़ान, टिकटों की बुकिंग शुरू
Thu, 23 Mar 2023 12:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:42 PM IST
सार
एलायंस एयर की इस नई सेवा के शुरू हो जाने के साथ ही गोरखपुर से उड़ानों की संख्या 12 हो जाएगी। उधर एयरपोर्ट पर बना नया टर्मिनल भी 28 मार्च से यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है। इसके खुल जाने से यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर से कोलकाता के लिए 28 मार्च से एक और फ्लाइट शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद एलायंस एयर ने बुकिंग शुरू कर दी है। सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को उड़ान भरने वाला विमान गोरखपुर से दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर दो बजे कोलकाता पहुंचेगा।
विज्ञापन
वहीं, कोलकाता से दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरकर 4:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। अभी तक कोलकाता के लिए इंडिगो का 72 सीटर विमान की एक उड़ान की ही सुविधा थी। यह विमान शाम 5:50 बजे कोलकाता से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचता है। आधे घंटे बाद यहां से यात्रियों को लेकर कोलकाता रवाना होता है।
विज्ञापन
एलायंस एयर की इस नई सेवा के शुरू हो जाने के साथ ही गोरखपुर से उड़ानों की संख्या 12 हो जाएगी। उधर एयरपोर्ट पर बना नया टर्मिनल भी 28 मार्च से यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है। इसके खुल जाने से यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलने लगेंगी। एक साथ 500 यात्री चेक इन कर सकेंगे। वर्तमान में एक बार में महज 200 यात्री ही चेक इन कर सकते हैं। इसके निर्माण में 11 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यहां स्वचालित सीढि़यां, टिकट काउंटर, चेकइन काउंटर के साथ ही कैफेटेरिया, कॉफी शॉप व छोटी-छोटी दुकानों के साथ एटीएम भी होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
अगले माह शुरू होगा रेलवे का स्वीमिंग पुल
gorakhpur stadium
- फोटो : अमर उजाला।
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में मौजूद स्वीमिंग पुल का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, उद्घाटन अप्रैल में होगा। रेलवे के अलावा बाहर के तैराक भी यहां तैराकी की बारीकियां सीख सकेंगे।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स्वीमिंग पुल के जीर्णोद्धार का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसमें रेलवे के साथ बाहर के युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा। 15 वर्ष से कम आयु के लोगों का पंजीकरण पुल के लिए नहीं हो सकेगा। पंजीकरण के लिए शुल्क निर्धारित होगा। शुल्क रेलवे और बाहर के लोगों के लिए अलग-अलग होगा।
बताया कि स्वीमिंग की ट्रेनिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखने के लिए अलग से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होंगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स्वीमिंग पुल के जीर्णोद्धार का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसमें रेलवे के साथ बाहर के युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा। 15 वर्ष से कम आयु के लोगों का पंजीकरण पुल के लिए नहीं हो सकेगा। पंजीकरण के लिए शुल्क निर्धारित होगा। शुल्क रेलवे और बाहर के लोगों के लिए अलग-अलग होगा।
बताया कि स्वीमिंग की ट्रेनिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखने के लिए अलग से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होंगी।