{"_id":"63f482fc757bc78fd002fabe","slug":"another-complaint-against-kb-memorial-hospital-uruva-gorakhpur-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उरुवा के केबी मेमोरियल हॉस्पिटल के खिलाफ एक और शिकायत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उरुवा के केबी मेमोरियल हॉस्पिटल के खिलाफ एक और शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 21 Feb 2023 02:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो उरुवा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो उरुवा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:08 PM IST
सार
उरुवा थाना क्षेत्र के सहुंआपार निवासी देवेंद्र कुमार ने लिखा है कि दस फरवरी 2023 को पत्नी रीना को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा लेकर गए थे। वहां जांच के बाद नार्मल डिलीवरी न होने की बात बताते हुए जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरुवा के केबी मेमोरियल हॉस्पिटल के खिलाफ एक और शिकायत आई है। ऑनलाइन दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़ित का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही से नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। पीड़ित ने आशा पर भी दबाव बनाकर अस्पताल में ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी है।
उरुवा थाना क्षेत्र के सहुंआपार निवासी देवेंद्र कुमार ने लिखा है कि दस फरवरी 2023 को पत्नी रीना को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा लेकर गए थे। वहां जांच के बाद नार्मल डिलीवरी न होने की बात बताते हुए जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ में आई आशा नीलम कन्नौजिया ने मेरी परेशानी का फायदा उठाया और मुझे केबी मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर चली गई। जांच के बाद वहां पर मौजूद एक महिला ने खुद को डॉक्टर बताया था।
उसने जांच के बाद कहा कि अगर तुरंत ऑपरेशन नहीं हुआ तो कुछ भी हो सकता है। आप तत्काल 42 हजार रुपये जमा करा दिजिए। दोस्त से उधार लेकर 20 हजार रुपये जमा किए और फिर बच्चा पैदा हो गया।
विज्ञापन
ऑपरेशन बाद उसे स्वस्थ बताया गया, लेकिन 12 फरवरी को बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद मुझसे 22 हजार रुपये फिर जमा कराए गए और पत्नी को डिस्चार्ज कर दिया गया। आरोप है कि लापरवाही की वजह से मौत हुई है।