{"_id":"619bb3612f07af705d1642fa","slug":"another-chance-for-admission-in-hotel-management-and-catering-technology-at-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए एक और मौका
Tue, 23 Nov 2021 07:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Nov 2021 07:21 AM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीएससी कृषि, बीएससी गृहविज्ञान, बीएससी लाइफ साइंस (जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान) के अभ्यर्थी, जिन्होंने उपरोक्त में से किसी भी वर्ग की एमएससी प्रवेश परीक्षा 2021-22 दी है और वे प्रवेश से वंचित रह गए हैं उनका प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक और मौका मिलेगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर से खोल दिया है। ऐसे अभ्यर्थी जो प्रवेश लेना चाहते हैं वह विवि की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
समन्वयक प्रो. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विवि की मंशा होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी कोर्स को पूरे प्रोफेशनल तरीके से चलाए जाने की है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए भारत भर के होटल प्रबंधन से जुड़े विद्वानों एवं शहर के प्रतिष्ठित होटलों से जुड़े लोगों को समय-समय पर यहां आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस पाठयक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया गया है। साथ ही पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत प्लेसमेंट पर भी पूरा फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में दाखिला 23 को
गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीएससी कृषि, बीएससी गृहविज्ञान, बीएससी लाइफ साइंस (जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान) के अभ्यर्थी, जिन्होंने उपरोक्त में से किसी भी वर्ग की एमएससी प्रवेश परीक्षा 2021-22 दी है और वे प्रवेश से वंचित रह गए हैं उनका प्रवेश लिया जाएगा।
साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जो प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए हैं और वे एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में प्रवेश लेना चाहते हैं तो वे 23 नवंबर को सुबह 10 बजे गृहविज्ञान विभाग में दाखिला ले सकते हैं।