फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another case filed against history sheeter Suraj and his associates

Gorakhpur: हिस्ट्रीशीटर सूरज व उसके साथियों पर एक और केस दर्ज, डीआईजी बंगला के पास की थी फायरिंग

Wed, 03 Aug 2022 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Aug 2022 10:54 AM IST
सार

रामगढ़ताल इलाके में वारदात के बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए थे और अगले दिन वारदात हुई थी। आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए रामगढ़ताल पुलिस ने भी केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Another case filed against history sheeter Suraj and his associates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर डीआईजी बंगला के पास जेएस अस्पताल पर फायरिंग करने के आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में भी एक केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने जेएस अस्पताल के संचालक आदर्श सिंह के मित्र शिवम अग्रहरि की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह, उसके साथी राहुल शर्मा, विनय यादव व दो अज्ञात को आरोपी बनाया है।

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल में शिवम अग्रहरि का मकान है। तहरीर में शिवम ने बताया कि 29 जुलाई को सूरज सिंह और उसके साथियों ने उनके घर पर धमकी दी थी। अगले दिन 30 जुलाई को बदमाशों ने डीआईजी बंगला के पास स्थित जेएस अस्पताल पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों विनय यादव व विशाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन सूरज सिंह व राहुल शर्मा फरार हैं।
विज्ञापन


रामगढ़ताल इलाके में वारदात के बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए थे और अगले दिन वारदात हुई थी। आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए रामगढ़ताल पुलिस ने भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed