फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another bloody mafia caught by police in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक और खून माफिया चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

Tue, 30 Jan 2024 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Jan 2024 11:35 AM IST
सार

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने खून माफिया गिरोह में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Another bloody mafia caught by police in Gorakhpur
गुलरिहा थाने में गिरफ्तार खून माफिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मजदूरों को रुपये का लालच देकर उनका खून बेचने वाले गिरोह के एक और शातिर को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के बाद से पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेजवा चुकी है। अब भी गिरोह में शामिल तीन शातिर फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें लगी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान मुगलहा निवासी रामआशीष के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक मजदूर के सामने आने के बाद केस दर्ज कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया था। मुख्य आरोपी वसील समेत छह लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था, लेकिन फिर वह जमानत पर बाहर आ गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गिरोह पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तो फिर सड़क पर उतरे लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजवा दिया था। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी रामआशीष को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दरअसल, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के कमता बुजुर्ग निवासी गोरख चौहान ने केस दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया था कि गोरखनाथ पुल के नीचे रहकर वह मजदूरी करता है। अगस्त में गोरखनाथ चौक से मजदूर गोरख चौहान को एक यूनिट ब्लड देने के लिए आठ हजार रुपये का लालच देकर गैंग का शातिर वसील खान निवासी जाफरा बाजार बिंद टोला थाना तिवारीपुर अपने गैंग के लीडर केशवदेव निवासी कम्हरिया खुर्द थाना फरेंदा जिला महराजगंज के हवाले कर दिया।

केशवदेव गोरख चौहान को मेडिकल काॅलेज के ब्लड बैंक में ले जाकर एक यूनिट ब्लड निकलवाकर मजदूर को 11 सौ रुपये दिया और शेष पैसा मांगने पर थप्पड़ मारकर खदेड़ दिया, जबकि खून 18,000 रुपये में बेचा था। 27 अगस्त 2023 को गुलरिहा पुलिस गोरख चौहान की तहरीर पर केशवदेव और वसील खान के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 

जांच में और नाम सामने आने पर की थी गई गैंगस्टर की कार्रवाई
पुलिस की जांच में गैंग के अन्य चार शातिर मोहम्मद रफीउद्दीन निवासी पचपेड़वा निबियहवा टोला थाना गोरखनाथ, रजनीश यादव निवासी बोडिया सुलतान कोतवाली देवरिया, सिबातुल्लाह उर्फ अब्दुल निवासी बसता टोला किशनगंज बिहार, रामआशीष निवासी मुगलहा थाना गुलरिहा का नाम प्रकाश में आने पर चारों शातिरों का नाम बढ़ा दिया गया।

रामआशीष बीआरडी के ब्लड बैंक में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्य करते हुए गैंग के सरगना से मिला हुआ था। जिसे गुलरिहा पुलिस ने सोमवार की सुबह सरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 11 जनवरी को खून चुसवा गैंग के लीडर केशवदेव समेत गैंग के छह शातिरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी, जिसमे गैंगस्टर एक्ट में अभियुक्त वसील खान और मोहम्मद रफीउद्दीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है।

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने खून माफिया गिरोह में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed