{"_id":"62c7ba2be22a01202c17a198","slug":"another-accused-of-murder-arrested-in-rajghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राजघाट में हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, गला कसकर उतारा गया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राजघाट में हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, गला कसकर उतारा गया मौत के घाट
Fri, 08 Jul 2022 10:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:31 AM IST
सार
24 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने सन्नी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दूसरा आरोपी विकास फरार था। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी थी। उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के राजघाट इलाके के अमरुतानी में हरिओम भारती की हत्या के दूसरे आरोपी विकास उर्फ रामचेलु को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी चकरा अव्वल निवासी सन्नी को बुधवार को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
पकड़ा गया आरोपी विकास भी चकरा अव्वल का रहने वाला है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो के टोला हटवा निवासी नंदकिशोर भारती का 30 वर्षीय बेटा हरिओम नशे का आदी था। वह सोमवार शाम नशे की लत को पूरा करने अमरुतानी गया था। वहां पर अपने दो अन्य साथी विकास और सन्नी के साथ चिलम पी रहा था।
चिलम में साफी नहीं देने की बात पर हरिओम का सन्नी और विकास से विवाद हो गया। इसपर रात तकरीबन 8 बजे वह गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने सन्नी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दूसरा आरोपी विकास फरार था। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी थी। उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।