{"_id":"62e0cbe1580b4546725972cd","slug":"another-accused-of-khajni-uproar-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: खजनी बवाल का एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार, तलाश में दबिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: खजनी बवाल का एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार, तलाश में दबिश जारी
Wed, 27 Jul 2022 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:55 AM IST
सार
Gorakhpur Khajni uproar: मऊधर मंगल गांव में सुरेमन यादव व प्रमोद यादव का घर अगल-बगल है। आरोपी प्रमोद यादव मकान निर्माण करवा रहा था और दूसरी मंजिल पर छज्जा निकालना चाहता था। इसका विरोध सुरेमन यादव के परिवार ने किया तो रविवार को बवाल हो गया।
विज्ञापन
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खजनी इलाके के मऊधर मंगल गांव में रविवार को मकान का छज्जा निकालने के लिए हुए बवाल व फायरिंग में शामिल एक और आरोपी लक्ष्मण यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी सिपाही प्रमोद यादव अब भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। लक्ष्मण मऊधर मंगल गांव का ही निवासी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मऊधर मंगल गांव में सुरेमन यादव व प्रमोद यादव का घर अगल-बगल है। आरोपी प्रमोद यादव मकान निर्माण करवा रहा था और दूसरी मंजिल पर छज्जा निकालना चाहता था। इसका विरोध सुरेमन यादव के परिवार ने किया तो रविवार को बवाल हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच प्रमोद यादव ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। इससे सुमेरन यादव व उनका भतीजा राजनाथ घायल हो गए थे। प्रतिक्रिया स्वरूप सुमेरन पक्ष के एक व्यक्ति ने प्रमोद पक्ष के जयगोविंद के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके विरोध में सुरेमन के भाई रामधारी के सिर पर भी लाठी से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया।
विज्ञापन
बवाल की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। इसके बाद घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गोली लगने से घायल सुरेमन यादव को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया था। वहां वह उपचाराधीन हैं।