{"_id":"620646c18e9a903be1647816","slug":"another-accused-arrested-for-killing-waiter-in-model-shop-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त शराब के लिए हुआ था बवाल: मॉडल शॉप में वेटर की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, आठ जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त शराब के लिए हुआ था बवाल: मॉडल शॉप में वेटर की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, आठ जा चुके हैं जेल
Fri, 11 Feb 2022 04:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Feb 2022 04:51 PM IST
सार
गोरखपुर पुलिस वेटर की हत्या मामले में आठ लोग पहले ही जेल भेज चुकी है। अभी भी चार आरोपी फरार हैं। मुख्य आरोपी विशाल पर रासुका लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के तारामंडल स्थित मॉडल शॉप के वेटर मनीष प्रजापति की हत्या के एक और आरोपी हिमांशु राय को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में गिरफ्तार हिमांशु नौवां आरोपी है। इसके पहले आठ लोग जेल भेजे जा चुके हैं। हत्या में शामिल चार आरोपीत अब भी फरार चल रहे हैं। 6 फरवरी को मुख्य आरोपी विशाल विश्वकर्मा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई थी।
हिमांशु राय उर्फ प्रवीण मूलरूप से बांसगांव के जयंतीपुर, कौड़ीराम का निवासी है। वर्तमान में वह रागढ़ताल के गोपलापुर में रहता है। शुक्रवार को पुलिस ने देवरिया बाईपास से उसे गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रीवा जिला के पनगढ़ी निवासी मनीष प्रजापति तारामंडल में स्थित मॉडल शॉप की कैंटीन में वेटर था।
30 सितंबर 2021 की शाम मुफ्त में शराब न पिलाने पर बदमाशों ने पीटकर मनीष की हत्या कर दी थी। मॉडल शॉप में लगे सीसी कैमरे में आरोपियों के चेहरे कैद हो गए थे। फुटेज की मदद से पहचान कर पुलिस ने खोराबार निवासी विशाल विश्वकर्मा, सिंघड़िया निवासी युवराज पांडेय समेत 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौकी इंचार्ज आजाद चौक विशाल उपाध्याय ने बताया कि हत्या में शामिल चार आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।