फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another accused arrested for embezzling money by taking loan against policy of insured

Gorakhpur News: बीमाधारकों की पॉलिसी पर लोन लेकर रुपये हड़पने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 May 2024 05:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 30 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for embezzling money by taking loan against policy of insured
गोरखपुर। पॉलिसी धारकों के पालिसी का प्रपत्र प्राप्त कर उनका कूटरिचत दस्तावेज बनाकर बैंक से लोन लेने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कई बैंकों का पासबुक भी बरामद किया है। इन लोगों ने कई बीमा धारकों के रुपये भी हड़प लिए हैं। आरोपी की पहचान बेतियाहाता दक्षिणी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन




एलआईसी के शाखा प्रबंधक राजकुमार राय ने तीन नवंबर 2023 को तहरीर देकर बताया कि शाखा से पिछले 21 वर्ष से जुड़े अभिकर्ता धीरज सरकारी के खिलाफ बीमाधारकों के बीमा पालिसी का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोन प्राप्त करने की शिकायत प्राप्त की गई। आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के बैंक एकाउंट देकर लोन प्राप्त कर लिए थे।
विज्ञापन



पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इस बीच मुख्य आरोपी तिवारीपुर इलाके के मोहन लालपुर तिवारीपुर निवासी धीरज सरकारी हाईकोर्ट से स्टे लेकर चला आया। कोतवाली पुलिस ने उसके सहयोगी मूलत: संतकबीरनगर जिले के धनघटा इलाके के टुरैना व हाल पता तिवारीपुर इलाके के मोहनालालपुर तिवारीपुर निवासी अजय प्रताप राणा और तिवारीपुर इलाके के नेशनल बिल्डिंग मटेरियल निवासी राहुल श्रीवास्तव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह धीरज सरकारी के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करते थे। पुलिस ने बुधवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मुख्य आरोपी धीरज सरकारी की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed