फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Announcement made to stop operation of Intercity Express from 1st December

इंटरसिटी एक्सप्रेस: ट्रेन के स्थगित होने की सूचना से यात्रियों में असंतोष, लोग बोले- पुनर्विचार करे रेलवे

Sat, 20 Nov 2021 05:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Nov 2021 05:24 PM IST
सार

पहली दिसंबर से इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बंद करने की हुई है घोषणा, लोगों ने रेलवे से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

विज्ञापन
Announcement made to stop operation of Intercity Express from 1st December
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

लखनऊ की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ लाइन बन चुकी गोरखपुर से बढ़नी, बलरामपुर होते हुए ऐशबाग लखनऊ जाने व आने वाली 5069 व 5070 इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन को पहली दिसंबर से बंद करने की सूचना से क्षेत्र के कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने रेलवे से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। गोरखपुर से आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, बलरामपुर, गोंडा होते हुए ऐशबाग को आने-जाने वाली 5069 और 5070 इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन को पहली दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद करने की सूचना मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक गोरखपुर की ओर से जारी किया गया है। इसमें 14 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर, बढनी, गोंडा के लोगों के लिए लाइफलाइन बन चुकी है।
विज्ञापन


औदही कला के इलाज मो. हारुन ने कहा कि इलाज करवाने हर हफ्ते लखनऊ केजीएमयू में जाना पड़ता है। ट्रेन के संचालन को तीन माह के लिए बंद करने के निर्णय से हमारे ऐसे कई लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा। महथा के धनंजय पाठक ने कहा कि हमें इलाज के लिए हमेशा एसजीपीजीआई लखनऊ जाना होता है। इंटरसिटी से आवागमन करना हमारे लिए काफी सुविधाजनक है। रेलवे को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालकुंडा के संतप्रसाद निषाद ने कहा कि हमारे रिश्तेदार का इलाज विवेकानंद अस्पताल में हो रहा है, जिसके सिलसिले में इंटरसिटी से लखनऊ जाना-आना पड़ता है। अचानक इंटरसिटी एक्सप्रेस को बंद करने के निर्णय से काफी दिक्कत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed