फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anmol got stitches in his head after injured in Deoria mass murder

देवरिया हत्याकांड में हुआ था घायल: अनमोल के सिर में लगे टांके कटे, दो दिन बाद फिर होगा स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 14 Oct 2023 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Oct 2023 11:35 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि अनमोल की हालत अब एकदम ठीक है। हालांकि अभी उसे दो-तीन दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। दो दिन बाद उसका एक और मेडिकल परीक्षण व सिटी स्कैन कराया जाएगा। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Anmol got stitches in his head after injured in Deoria mass murder
बड़े भाई देवेश के संग अनमोल। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया कांड में घायल अनमोल दूबे की हालत अब एकदम ठीक है। शुक्रवार को उसके सिर में लगे टांके भी काट दिए गए। वह अब सामान्य तरीके से भोजन कर रहा है और टहल रहा है। हालांकि, अभी भी उसे डाॅक्टरों की निगरानी में रखा गया है। दो दिन बाद इसका एक और सिटी स्कैन व मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन


देवरिया के फतेहपुर में दूबे परिवार पर हुए हमले में आठ वर्षीय बालक अनमोल दूबे को हमलावर मरा जानकर छोड़ गए थे। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया था। अनमोल के सिर समेत पूरे शरीर पर गंभीर चोट थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: प्रेम की पत्नी ने दर्ज केस पर खड़ा किया सवाल, बोली- पति के असली कातिलों पर हो FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
 

डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का सिटी स्कैन समेत अन्य परीक्षण करने के बाद इलाज शुरू किया। घटना के दो दिन बाद शहर में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद रविकिशन, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी आदि भी हाल चाल लेने पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: देवरिया सामूहिक हत्याकांड: आंसुओं की धारा के बीच देवेश ने किया पिंडदान, ब्रह्मभोज में जुटी भीड़

मुख्यमंत्री ने बच्चे का बेहतर इलाज करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दिया था। इसके बाद पांच डॉक्टरों की टीम बच्चे के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए देवरिया पुलिस की एक टीम भी ट्राॅमा सेंटर के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात है।

इसे भी पढ़ें: मकान बचाने के लिए डीए कोर्ट में प्रेम के अधिवक्ता दाखिल करेंगे आपत्ति, पत्नी लगा रही मदद

बताया गया कि अब बच्चे की हालत पहले से काफी बेहतर है। बृहस्पतिवार को उसे सामान्य तरीके से भोजन कराया गया था। इसके बाद शुक्रवार को सिर में लगे टांके भी कट गए।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि अनमोल की हालत अब एकदम ठीक है। हालांकि अभी उसे दो-तीन दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। दो दिन बाद उसका एक और मेडिकल परीक्षण व सिटी स्कैन कराया जाएगा। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सांसद-विधायक से लिपट कर रोने लगा देवेश, बोला- भईया...सब कुछ तो उजड़ गया, अब तक नहीं मिला न्याय

ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed