फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prem's advocate will file objection in DA court to save the house

देवरिया सामूहिक कांड: मकान बचाने के लिए डीए कोर्ट में प्रेम के अधिवक्ता दाखिल करेंगे आपत्ति, पत्नी लगा रही मदद

Sat, 14 Oct 2023 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Oct 2023 11:08 AM IST
सार

प्रेम के पक्ष के अधिवक्ता गोपीनाथ यादव ने बताया कि पैमाइश गलत हुई है। मनमाने तरीके से फैसला भी सुनाया गया है। इसे चुनौती देने के लिए सभी कागजी कार्रवाई शुक्रवार को पूरी कर ली गई है। दो दिन का अवकाश होने के कारण सोमवार को जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Prem's advocate will file objection in DA court to save the house
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया में फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों का मकान बचाने के लिए तहसीलदार कोर्ट के फैसले को दो दिन अवकाश होने के कारण सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चुनौती देने के लिए वाद दाखिल किया जाएगा। इसको लेकर प्रेम के वकील ने दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर ली है। उनका तर्क है कि तहसीलदार कोर्ट का फैसला एकपक्षीय है।

विज्ञापन


11 अक्तूबर को रुद्रपुर तहसीलदार कोर्ट ने अभयपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के पिता रामभवन, गोरख और परमहंस के खिलाफ ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि, खलिहान, जीएस, वन विभाग सहित स्कूल पर अवैध कब्जे का दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ करीब दो लाख 30 हजार रुपये जुर्माने के साथ बेदखली का आदेश जारी कर दिया। दूसरी बार पैमाइश कर फील्डबुक तैयार की गई थी। इसमें इन लोगों के मकान सरकारी जमीन पर होने के नाते तहसीलदार कोर्ट ने बेदखली का फैसला सुनाया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एसटीएफ ने छह क्विटंल गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम के पक्ष के अधिवक्ता गोपीनाथ यादव ने बताया कि पैमाइश गलत हुई है। मनमाने तरीके से फैसला भी सुनाया गया है। इसे चुनौती देने के लिए सभी कागजी कार्रवाई शुक्रवार को पूरी कर ली गई है। दो दिन का अवकाश होने के कारण सोमवार को जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दाखिल किया जाएगा। हमें भरोसा है कि न्याय मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: देवरिया सामूहिक हत्याकांड: आंसुओं की धारा के बीच देवेश ने किया पिंडदान, ब्रह्मभोज में जुटी भीड़

ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed