फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Animal smugglers escaped by pelting stones in front of police in Gorakhpur

दुस्साहस: ताकती रह गई पुलिस, फिर पथराव कर फरार हो गए पशु तस्कर

Wed, 06 Oct 2021 12:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 12:41 PM IST
सार

दो महीने पहले भी इसी तरह की वारदात हुई थी और तब एडीजी तक मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तस्कर पकड़ में नहीं आए।

विज्ञापन
Animal smugglers escaped by pelting stones in front of police in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में सोमवार की रात फिर पशु तस्करों ने पथराव कर दिया। दो महीने पहले भी इसी तरह की वारदात हुई थी और तब एडीजी तक मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तस्कर पकड़ में नहीं आए। इस बीच सोमवार की रात फिर वारदात कर पशु तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में सोमवार की रात लगभग 11.45 बजे पिकअप से 12 पशु तस्कर पहुंचे। वे बी-ब्लाक में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गाड़ी में लादने लगे। पार्क के पास रहने वाले व्यवसायी अखिलेश गुप्ता की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने टोक दिया, जिसके बाद तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोग जुटे तो पिकअप पर लदे दो गोवंशीय को लेकर शाहपुर की तरफ फरार हो गए। अखिलेश गुप्ता ने बताया कि तस्कर सफेद पिकअप से आए थे, जिस पर पीडब्ल्यूडी लिखा था। शाहपुर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर रात में पुलिस गई थी। तस्कर पथराव करते हुए भाग निकले। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed