फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Animal smugglers escaped by pelting stones again in Shahpur

गोरखपुर: शाहपुर में फिर पथराव कर पशु तस्कर फरार, एसपी सिटी ने केस दर्ज कर जांच का दिए आदेश

Fri, 02 Sep 2022 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Sep 2022 11:31 AM IST
सार

रात बारह बजे के करीब पिकअप से पशु तस्कर आए थे। सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को लादने की कोशिश कर रहे थे कि कैंसर अस्पताल के पास झोपड़ी में बैठी एक बुजुर्ग महिला ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन
Animal smugglers escaped by pelting stones again in Shahpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में स्थित कैंसर हॉस्पिटल के पास बुधवार आधी रात पशु तस्करों ने फिर तांडव मचाया। पशुओं को लादने की कोशिश कर रहे तस्करों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो पथराव करते हुए फरार हो गए। गनीमत रही कि तस्करों के पथराव से कोई घायल नहीं हुआ। एसपी सिटी ने केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रात बारह बजे के करीब पिकअप से पशु तस्कर आए थे। सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को लादने की कोशिश कर रहे थे कि कैंसर अस्पताल के पास झोपड़ी में बैठी एक बुजुर्ग महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग आ गए जिसके बाद तस्कर पशु छोड़कर पथराव करने लगे और फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके पहले भी कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। हाल में पुलिस ने इनके एक गिरोह के गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके बाद इनकी हरकतों पर अंकुश लगा था। लेकिन, बुधवार रात फिर घटना सामने आई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस को केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पशु तस्करों ने कब-कब किया हमला

  • 31 अगस्त 2022 : शाहपुर में टोकने पर स्थानीय लोगों पर पथराव किया।
  • 21 मई 2022 : तिवारीपुर पुलिस की जीप पर पथराव किया।
  • 20 मई 2022 : मोहनापुर में युवती का मोबाइल छीना।
  • 26 मार्च 2022 : पादरी बाजार में लाद न पाने पर पशु को मार डाला।
  • 08 जनवरी 2022 : शाहपुर क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मी के घर पथराव किया।
  • 02 जनवरी 2022: गुलरिहा में पुलिस की पेट्रोलिंग कार में टक्कर मारी।  
  • 31 दिसंबर 2021: शाहपुर क्षेत्र में चौकी प्रभारी व मीडियाकर्मी की गाड़ी तोड़ी।
  • 25 दिसंबर 2021: खोराबार में वन दारोगा की गाड़ी में मारी थी टक्कर।
  • 23 अक्तूबर 2021 : खोराबार क्षेत्र में गश्त कर रहे सिपाही को अकेला पाकर पीट दिया।
  • 23 अक्तूबर 2021 : कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया में पथराव कर पीआरवी का शीशा तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed