{"_id":"5fb0c0cc8ebc3e9bc919aab4","slug":"animal-smugglers-committed-robbery-on-brick-kiln-in-gagaha-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस तलाश रही थी बावरिया, निकले लोकल बदमाश, पशु तस्करों ने डाली थी ईंट भट्ठे पर डकैती!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस तलाश रही थी बावरिया, निकले लोकल बदमाश, पशु तस्करों ने डाली थी ईंट भट्ठे पर डकैती!
Sun, 15 Nov 2020 11:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:16 AM IST
सार
- बलिया एसटीएफ, देवरिया पुलिस ने छह बदमाशों को हिरासत में लिया, जल्द पर्दाफाश की संभावना
- झंगहा, गगहा के लोकल बदमाशों ने ही घटना को अंजाम दिया था, बवारिया या कोई गिरोहबंद बदमाश नहीं
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में ईंट-भट्ठा पर मजदूरों को बंधक बनाकर डकैती और हैवानियत की घटना किसी गिरोहबंद बदमाश ने नहीं की थी, बल्कि लोकल बदमाशों ने ही घटना को अंजाम दिया था। बलिया और देवरिया पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश झंगहा, गगहा के निवासी ही बताए जा रहे हैं। अभी पुलिस अफसर इस मामले में खुलकर कुछ भी बताने से बच रहे है लेकिन खबर है कि पकड़े गए बदमाश पशु तस्कर है। पशु तस्करी के दौरान ही ईंट भट्ठों पर मजदूरों को आसानी से निशाना बनाने की साजिश इनके मन में आ गई और यह घटना करने लगे।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात गगहा इलाके के ईंट भट्ठे पर बदमाशों ने धावा बोला था। यहां पर मजदूर परिवारों को बंधक बनाकर 76 हजार रुपये, नौ मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इसके साथ ही बदमाशों ने दो किशोरियों के साथ छेड़खानी और अप्राकृतिक तरीके से हैवानियत भी की थी। पुलिस घटना के पर्दाफाश को लगी थी कि इसी बीच देवरिया में शुक्रवार को ईंट-भट्ठे पर इसी तरह की वारदात सामने आई। खबर है कि इसके बाद बदमाश बलिया में वारदात करने को निकल पड़े थे कि देवरिया पुलिस और बलिया एसटीएफ ने बदमाशों को दबोच लिया।

पुलिस तलाश रही थी बावरिया, निकले लोकल बदमाश
घटना के बाद अपराध के तरीके के हिसाब से पुलिस बावरिया, नट गिरोह पर आशंका जता रही थी लेकिन बलिया पुलिस के बदमाशों को दबोचने के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, उसने पुलिस की अब तक की जांच को पलट दिया है। पता चला है कि लोकल बदमाशों ने ही घटना को अंजाम दिया है। यह बात पहले दिन ही अमर उजाला ने साफ कर दी थी क्योंकि जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया था, वहां पर बिना स्थानीय आदमी के पहुंच पाना संभव नहीं था। दूसरे अपराध का तरीका भी गिरोहबंद बदमाशों के तरीके से मेल नहीं खा रहा था।
ईंट- भट्ठा मालिकों के साथ पुलिस ने बैठक की
गगहा, लार व बलिया आदि क्षेत्रों के ईंट-भट्ठों पर ताबड़तोड़ हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने अपने इलाके के भट्ठा मालिकों के साथ बैठक कर विशेष सतर्कता अभियान चलाया है। ईंट-भट्ठों पर रात में पुलिस की बाकायदा पिकेट लगाई जा रही है। कोतवाल स्वयं गश्त कर निगरानी कर रहे हैं। बड़हलगंज क्षेत्र में करीब 17 भट्ठे हैं। सभी भट्ठा मालिकों से कोतवाल ने बात की है। कोतवाली में हुई भट्ठा मालिकों की बैठक में कोतवाल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि घटनाओं को देखते हुए विशेष सतर्कता की जरूरत है। भट्टे पर सीसीटीवी, लाइट व सुरक्षा गार्ड रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस भी अपने तरफ से नजर बनाए हुए है। इस दौरान विजय यादव, योगेंद्र यादव, भगवती यादव, रणधीर यादव, राजू दूबे, कुबेर दूबे, योगेंद्र यादव, राहुल आदि भट्ठा मालिक मौजूद रहे।