फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Animal smugglers again pelted stones at police

Gorakhpur News: पशु तस्करों ने पुलिस पर फिर किया पथराव, बदमाशों को पकड़ने के लिए की गई थी घेराबंदी

Mon, 23 May 2022 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 May 2022 03:34 PM IST
सार

शाहपुर और तिवारीपुर इलाके में पशु तस्करों का आतंक काफी दिनों से चल रहा है। बीच में गुलरिहा पुलिस ने सरगना को दबोचा था, जिसके बाद घटनाएं रुकी थीं। लेकिन, एक बार फिर इनका आतंक बढ़ने लगा है।

विज्ञापन
Animal smugglers again pelted stones at police
सीसीटीवी में कैद हुआ तस्कर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पशु तस्करों ने शनिवार की रात एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया। तिवारीपुर इलाके में पशु तस्करों के होने की सूचना पर शहर की पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन तिवारीपुर पुलिस की जीप पर पथराव कर फरार हो गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया था, लेकिन उसी समय तेज आंधी की वजह से तस्कर चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस जिन रास्तों से पशु तस्कर गुजरे है, वहां के सीसी टीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि उन्हें दबोचा जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर और तिवारीपुर इलाके में पशु तस्करों का आतंक काफी दिनों से चल रहा है। बीच में गुलरिहा पुलिस ने सरगना को दबोचा था, जिसके बाद घटनाएं रुकी थीं। लेकिन, एक बार फिर इनका आतंक बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात शाहपुर में एक युवती का मोबाइल छीनकर तस्कर फरार हो गए थे। शनिवार की रात फिर उनके होने की सूचना पर तिवारीपुर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस तिवारीपुर इलाके में तस्करों को घेरी तो सूर्य विहार के पास वह पुलिस जीप पर पथराव करने लगे। इसी बीच आंधी की वजह से शहर की बत्ती गुल हो गई और तस्कर चकमा देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed