फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Animal birth center will be ready in three months

बदल रहा है गोरखपुर: तीन महीने में तैयार हो जाएगा एनिमल बर्थ सेंटर, 80 लाख रुपये हुए हैं स्वीकृत

Thu, 04 Jan 2024 11:32 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jan 2024 11:32 AM IST
सार

गोरखपुर के गुलरिहा में एनिमल बर्थ सेंटर बन रहा है। यहां निराश्रित श्वानों को रखा जाएगा। यह तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बनाने के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

 

विज्ञापन
Animal birth center will be ready in three months
street dogs - फोटो : istock

विस्तार

नगर निगम गुलरिहा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर ( एबीसीएस) बनवा रहा है। निर्माण कार्य सीएंडडीएस द्वारा किया जा रहा है। यहां निराश्रित श्वान रखे जाएंगे। शासन की तरफ से इसे लेकर 80 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। मंगलवार को मुख्य अभियंता ने कार्य की प्रगति परखी थी। उन्होंने बताया कि तीन महीने में इस काम को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


1700 वर्ग मीटर में 1.85 करोड़ रुपये की लागत वाले सेंटर का निर्माण कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) करा रहा है। एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर पर प्रतिदिन 41 श्वान की नसबंदी की जाएगी। इसके अलावा श्वान केयर सेंटर में 30 श्वान की देखभाल का प्रावधान है। इसी परिसर में घरेलू पालतू श्वानों के लिए पेट्स सैलून बनाए जाएंगे। इसका निर्माण काम दिसंबर 2023 तक पूरा होना था। लेकिन तकनीकी खामियों के कारण नहीं हो सका। इसे तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसमें निराश्रित श्वान को लाकर रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके भूतल पर 10 सामुदायिक कैनेल (प्रजाति) बनाए जाएंगे। एक केनेल में 10-10 की संख्या में श्वानों को रखा जाएगा। इसके अलावा 2 सिंगल कैनेल बनाए जाएंगे, जिनमें 2 कक्ष होंगे। इसके अलावा रसोईघर, पंजीकरण काउंटर, अभिलेख एवं चिकित्सक कक्ष, टॉयलेट के साथ सर्जन कक्ष, आपरेशन कक्ष, ड्यूटी कक्ष, औषधि भंडार, पेट सैलून एवं पेट शॉप, पुरुष और महिला टॉयलेट एवं पार्किंग होगी। दूसरे तल पर पैंट्री और पांच बिस्तर के साथ शयनकक्ष, टॉयलेट एवं स्नानघर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: टीम अदाणी ने गोला में देखी तीन जमीन, अफसरों से की चर्चा

मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने कहा कि सीएंडडीएस की तरफ से एनिमल बर्थ कंट्रोल रूम बनाकर तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान काम संतोषजनक मिला। जल्द ही निर्माण पूरा हो जाएगा। निर्माण के बाद सड़कों पर घूमने वाले श्वानों को यहां रखा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed