{"_id":"6623c97ee07c0dd6290eaa1b","slug":"angry-with-the-young-man-who-went-to-uncle-s-house-to-apologize-in-gola-area-of-gorakhpur-people-used-sticks-2024-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भतीजा पास हुआ तो आशीर्वाद लेने पहुंचा, चाचा बोला- चिढ़ाने आया है.. हो गई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भतीजा पास हुआ तो आशीर्वाद लेने पहुंचा, चाचा बोला- चिढ़ाने आया है.. हो गई मारपीट
Sun, 21 Apr 2024 08:09 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल दोनों पक्ष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के गोला क्षेत्र के पांडयपार उर्फ डड़वापार हाईस्कूल में पास होने पर चाचा के घर आर्शीवाद मांगने जाना युवक को महंगा पड़ गया। दूसरे पक्ष के युवक के फेल होने से नाराज परिजनों ने हमला कर दिया। इसपर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष से कई महिला और पुरुष घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, डड़वापार निवासी नागेन्द्र यादव का पुत्र हाईस्कूल पास हुआ है और चाचा सुजित यादव का पुत्र हाईस्कूल फेल हो गया है। नागेन्द्र यादव का लड़का अपने पट्टीदारी के चाचा और ताऊ से पास होने की खुशी में आशिर्वाद लेने पहुंचा। चाचा के लड़के और नागेन्द्र के लड़के में इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष में जम कर लाठी डंडा और ईट चला। मारपीट में जितनरायन यादव, कन्हैया यादव, तारकेश्वर यादव, सुजित यादव, नागेन्द्र यादव, टूनटून यादव का सिर फट गया। मारपीट में महिलाओं और लड़कीयों को भी चोट आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची 112 और गोला पुलिस घर पर मौजूद लोगों को अपने साथ ले गयी। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गोला ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवार में पानी बहाने का विवाद कुछ दिन से चल रहा था।
विज्ञापन