{"_id":"6456bcf39f314f7a410589f8","slug":"angry-villagers-demonstrated-due-to-non-construction-of-road-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-154966-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sun, 07 May 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 07 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
उरुवा ब्लॉक के शुक्लपुरा गांव में कच्ची सड़क से लोगों को हो रही परेशानी
उरुवा बाजार। गांव को जोड़ने वाली सड़क के न बनने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क को पिच बनवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करवाया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।
मामला उरुवा विकास खंड के शुक्लपुरा गांव का है। महुई से उसरी मार्ग पर शुक्लपुरा गांव तक की लगभग 500 मीटर कच्ची सड़क की बरसात में स्थिति नारकीय हो जाती है। गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई गंभीर मरीज है तो उसको चारपाई पर लादकर सड़क तक लाना पड़ता है। गांव में दुल्हन भी बरसात में किसी तरह से पैदल चलकर घर तक पहुंचती है। इस समस्या को शुक्लपुरा, मठिया, पिपरा, इंद्रापार, रानीपुर आदि गांव के लोग झेलते हैं।
प्रदर्शन में शामिल गांव के छोटेलाल, मन्ना, सुभाष, जितेंद्र, धर्मवीर, प्रकाश, कुशलेश, प्रेमा, मीना, लालमती, दुर्गविजय, अरविंद आदि ने सरकार से सड़क को पिच करवाने की मांग की है।