फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Angry people blocked road due to murder of young man in Gorakhpur

गोरखपुर में हत्या: सुर्ती विक्रेता के भाई को पीटकर मारा डाला, नाराज लोगों ने दुकान बंद कर दिया धरना

Fri, 12 Nov 2021 09:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Nov 2021 09:17 PM IST
सार

गोरखपुर के कुरी बाजार में एक युवक की हत्या से नाराज लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी है। दुकानदारों के समर्थन में सपा नेता भी धरने में शामिल हैं।

विज्ञापन
Angry people blocked road due to murder of young man in Gorakhpur
लोगों को समझाती बुझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के कुरी बाजार के सुर्ती विक्रेता के भाई की बृहस्पतिवार रात में मामूली विवाद में संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के औराडाड़ गांव में निर्मम पिटाई कर दी गई। कुछ देर बाद खोजते हुए परिजन पहुंचे और युवक को मलौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से नाराज लोगों व व्यापारियों ने शुक्रवार की सुबह ही कुरी बाजार में दुकानें बंद कर धरना दिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे मौके पर पहुंचे एसपी दक्षिणी एके सिंह और एडीएम पीडी गुप्ता ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस मामले में धनघटा थाना क्षेत्र में एक आरोपी सनी सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के औराडाड़ गांव निवासी सनी सिंह दो अन्य लोगों के साथ बेलघाट क्षेत्र के कुरी बाजार गए थे। एक दुकान में बैठकर ये लोग शराब पी रहे थे। बगल में स्थानीय निवासी गोरख यादव की सुर्ती की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक सनी सिंह और उसके साथी किसी बात को लेकर गोरख यादव से उलझ गए। इसी दौरान गोरख यादव का भाई नीरज यादव दुकान पर पहुंचा। नीरज और सनी सिंह में कहासुनी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि सनी सिंह व उसके साथी नीरज यादव को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए।


परिजन खोजते हुए औराडाड़ गांव की तरफ गए तो वहां पोखरे के पास नीरज अचेत मिला। नीरज को सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सुबह इसकी जानकारी होते ही कुरी बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर बाजार में धरना शुरू कर दिया। इस संबंध में एसओ बेलघाट दिनेश प्रसाद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। धनघटा थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed