{"_id":"621088e34210b00a8b45afe1","slug":"angry-income-tax-workers-closed-gate-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कर्मचारी की पत्नी हादसे में हो गई घायल, नाराज आयकर कर्मियों ने गेट बंद कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कर्मचारी की पत्नी हादसे में हो गई घायल, नाराज आयकर कर्मियों ने गेट बंद कर दिया धरना
Sat, 19 Feb 2022 11:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:36 AM IST
सार
आयकर कॉलोनी में एक कर्मचारी की पत्नी हादसे में हो गई हैं घायल, कर्मियों ने परिसर में चल रहे निर्माण को भी रुकवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर जिले में हादसे में आयकर कर्मी की पत्नी के घायल होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को विभाग का गेट बंद कर धरना दिया। आयकर अफसरों ने हादसे के जिम्मेदार ठेकेदार को तलब कर पीड़ित पक्ष को क्षतिपूर्ति देने को कहा। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए और काम पर लौटे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बताया कि विभागीय कर्मचारी धर्मेंद्र राय बृहस्पतिवार को पत्नी पुष्पा राय के साथ आयकर कॉलोनी स्थित आवास से निकलकर बाजार जा रहे थे। कॉलोनी के पास चल रहे बिल्डिंग निर्माण में लगी डंफर की चपेट में आने से पुष्पा घायल हो गईं। दोनों बच्चों को भी हल्की चोट आई।
विज्ञापन
इस हादसे से नाराज आयकर कर्मचारियों ने शुक्रवार को आयकर कर्मचारी महासंघ गोरखपुर के अध्यक्ष कमलावती यादव व जोनल सचिव शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। निर्माण कार्य रोकर कार्य बहिष्कार किया। गेट पर ताला भी जड़ दिया।
विज्ञापन
सचिव शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि विभागीय अफसरों ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषी ठेकेदार से बात की। ठेकेदार ने हादसे में घायल महिला के इलाज में आने वाला खर्च देने की बात स्वीकार की। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे। इस दौरान रवि गुप्ता, रवींद्र, अश्विनी और चंदन रंजन समेत कई लोग शामिल थे।