{"_id":"6311963d4c148e76544c5833","slug":"angry-family-members-tied-and-beat-father-of-young-man-over-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रेम विवाह से नाराज घरवालों ने युवक के पिता को बांधकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्रेम विवाह से नाराज घरवालों ने युवक के पिता को बांधकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया
Fri, 02 Sep 2022 02:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:33 PM IST
सार
उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि दोनों ने मंदिर में शादी रचाने के साथ ही कोर्ट मैरिज भी कर ली है। लड़के के पिता को बांध कर मारने के मामले में लड़की के पिता व चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में गुरुवार को युवती के प्रेम विवाह से गुस्साए घरवालों ने युवक के पिता को अगवा कर तख्त से बांधकर पीटा। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित को छुड़ाया। पूरी घटना सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर प्रेमिका के पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव के युवक ने पड़ोसी गांव की युवती से एक माह पहले प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों मंदिर में शादी कर चुके हैं। लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर लड़के के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसी बीच लड़की के पिता और चाचा ने रामनगर चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान पर शराब पीने पहुंचे लड़के के पिता को जबरन बाइक पर बैठाकर मंदिर बाजार स्थित दुकान पर ले गए।
विज्ञापन
वहां हाथ-पैर बांधकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में चोरी कर रहे चोर को पकड़ा है। मौके पर पीआरवी और हल्का पुलिस पहुंची तो सच्चाई सामने आई। लड़के के पिता को बंधन मुक्त कराते हुए लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पुलिस थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन
एक माह पहले मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, दोनों बालिग हैं। थाने पर हाजिर होकर शादी करने की जानकारी भी दी है। मगर, दोनों परिवार के लोग इस बात से राजी नहीं हैं। उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि दोनों ने मंदिर में शादी रचाने के साथ ही कोर्ट मैरिज भी कर ली है। लड़के के पिता को बांध कर मारने के मामले में लड़की के पिता व चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।