फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Angry candidates threw stones at roadways bus in Gagaha

Gorakhpur News: परीक्षा के बाद घर जाने के लिए रुकवा रहे थे बस, नहीं रुकने पर रोडवेज बस पर फेंक दिया पत्थर

Sun, 25 Aug 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 05:16 AM IST
सार

क्षेत्र के रघुराज सिंह किसान इंटर कॉलेज से शनिवार को द्वितीय पाली की  सिपाही भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने गोरखपुर की तरफ आ रही रोडवेज बस को रोकने की कोशिश की और न रोकने पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Angry candidates threw stones at roadways bus in Gagaha
गगहा में हाथ में ईंट-पत्थर लेकर बस रोकते हुए युवका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

(गोरखपुर)। क्षेत्र के रघुराज सिंह किसान इंटर कॉलेज से शनिवार को द्वितीय पाली की सिपाही भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने गोरखपुर की तरफ आ रही रोडवेज बस को रोकने की कोशिश की और न रोकने पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें बस की हेड लाइट का शीशा टूट गया।
विज्ञापन


अभ्यर्थी हाथ देने के बाद भी बस नहीं रोकने से आक्रोशित थे। बस पर पत्थर चलाने को लेकर चालक-परिचालक और अभ्यर्थियों के बीच कहासुनी हो गई। अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। अभ्यर्थी उसी बस में बैठकर रवाना हुए।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Angry candidates threw stones at roadways bus in Gagaha
रोडवेज बस के सामने खड़े होकर रुकवाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, द्वितीय पाली की परीक्षा शाम पांच बजे छूटी थी। इसके बाद से ही अभ्यर्थी सड़क पर खड़े होकर बस रोकने का प्रयास कर रहे थे। कई बसें हाथ देने के बाद भी नहीं रूकीं। करीब एक घंटे बाद नाराज अभ्यर्थी हाथ में ईंट-पत्थर लेकर खड़े हो गए। इस दौरान गोरखपुर की तरफ आ रही गाजीपुर रोडवेज की एक बस को रोकने के लिए सड़क पर आ गए, लेकिन चालक तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाने लगा।

इसी दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने बस पर पत्थर चला दिया, जिससे हेड लाइट का शीशा टूट गया। इसके बाद बस रोककर चालक - परिचालक ने भी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। इसकी प्रतिक्रिया में अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया। शिकायत मिलेगी तो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed