फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Angered by death of pregnant woman villagers created a jam by keeping dead body

Gorakhpur News: प्रसूता की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, ऑपरेशन के दौरान हुई थी मौत

Wed, 01 Nov 2023 02:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Nov 2023 02:45 PM IST
सार

सीओ ने बताया कि रेशमा के परिजनों ने आर्थिक सहायता व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगाया था। तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन लेकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने और आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
Angered by death of pregnant woman villagers created a jam by keeping dead body
बालापार में शव रखकर सड़क जाम किये ग्रामीण।

विस्तार

आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से आक्रोशित सोनबरसा के ग्रामीणों ने मंगलवार को इंद्रसना इंटर कॉलेज बालापार चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम की वजह से वाहनों की कतार लग गई। सीओ के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। शव का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। मौत के मामले में पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक सहित पांच पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिकटौर बाजार महुआतर में संचालित ओम साईं हाॅस्पिटल में सोमवार को रेशमा (25) पत्नी बीरू चौहान निवासी सोनबरसा बालापार को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। रेशमा के देवर शनि चौहान के अनुसार ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई। कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी और शाम पांच बजे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम पांच सोनबरसा के ग्रामीणों ने रेशमा का शव इंद्रसना इंटर काॅलेज बालापार चौराहे पर रखकर बालापार-टिकरिया मार्ग को जाम कर दिया। आवागमन बंद होने के बाद सीओ कैंपियरगंज रत्नेश्वर सिंह, एसओ पीपीगंज और गीडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए और जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि रेशमा के परिजनों ने आर्थिक सहायता व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगाया था। तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन लेकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने और आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। इस मामले में अस्पताल संचालक समेत पांच लोगों पर केस दर्ज है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed