फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anganwadi worker died in road accident at maharajganj

ऑटो में सवार होकर घर आ रही थीं चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत

Fri, 04 Dec 2020 04:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल।(महराजगंज)
संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल।(महराजगंज) Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker died in road accident at maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग पर हनुमानगंज गांव के निकट शुक्रवार की दोपहर में सड़क हादसें में ऑटो सवार एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन घायल महिलाओं को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। वहीं मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के गडौरा निवासी प्रमिला (50), झिनकी (49) और लक्ष्मीपुर निवासी सुमन (48), सीमा (45) आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। यह सभी महिलाएं शुक्रवार को निचलौल मीटिंग के लिए गई थीं।
विज्ञापन


मीटिंग समाप्त होने के बाद चारों एक साथ ऑटो में सवार होकर घर के लिए आ रही थी। अभी वह ऑटो में सवार होकर ठूठीबारी मार्ग से हनुमानगंज गांव के निकट पहुंची थी कि इसी बीच सामने से तेज रफ्तार आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली की ऑटो से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ऑटो में सवार प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि झिनकी, सुमन और सीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed