फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anganwadi assistants will be recruited afresh

Gorakhpur News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नए सिरे से होगी भर्ती, बदला मानक

Tue, 04 Apr 2023 01:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Apr 2023 01:15 PM IST
सार

जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए नया शासनादेश जारी किया गया है। उसमें कई बदलाव हुए हैं। आयु सीमा 18 से 35 कर दिया गया है। दोनों के लिए इंटर पास होना जरूरी हे।
 

विज्ञापन
Anganwadi assistants will be recruited afresh
आंगनबाड़ी। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती के लिए नया शासनादेश जारी किया गया है। इसके तहत अब नए सिरे से भर्ती की जाएगी। पहले की सभी प्रक्रिया निरस्त हो जाएगी। बाल विकास सेवा पुष्टाहर विभाग की तरफ से नया विज्ञापन जारी किया जाएगा। आंगनबाड़ी व सहायिका दोनों के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटर पास होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 35 साल होगी। पहले अधिकतम आयु सीमा 45 साल थी। जिसे अब घटा दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लगभग 50 हजार से अधिक पद लंबे समय से रिक्त हैं। उन खाली पदों की वजह से विभाग में कई प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं। उसे भरने के लिए शासन की तरफ से दो साल पहले निर्देश दिए गए थे। उसी क्रम में जनपद में 1125 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। उसके लिए लगभग 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन, उसकी नियुक्ति आज तक नहीं हो पाई।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए नया शासनादेश जारी किया गया है। उसमें कई बदलाव हुए हैं। आयु सीमा 18 से 35 कर दिया गया है। दोनों के लिए इंटर पास होना जरूरी हे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed