फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ancient coins found in mahrajganj during digging for saryu canal

महराजगंजः नहर की खुदाई में निकले पुराने सिक्के, पुलिस ने पात्र सहित सिक्कों को कब्जे में लिया

Wed, 09 Dec 2020 07:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Dec 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
ancient coins found in mahrajganj during digging for saryu canal
खुदाई में मिले पुराने सिक्के - फोटो : amar ujala

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के  ग्राम सभा सोनाबंदी मे चल रहे सरयू परियोजना नहर की खुदाई के दौरान एक धातु का छोटा पात्र निकला। जिसमे छोटे छोटे आकार के प्राचीन सिक्के दिखे। मौके पर पहुंची पुलिस पात्र सहित सिक्कों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


 इन दिनों सरयू नहर परियोजना के अंतर्गत खुदाई का काम चल रहा है। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा सोनाबंदी के पश्चिम नहर की खुदाई के दौरान बुधवार की दोपहर  धातु का छोटा सा पात्र निकला। जिसपर गांव के ही मूलचंद  की नजर पड़ी। पात्र को तोड़कर देखा गया तो उसमें छोटे छोटे आकार के सफेद धातु से बने सिक्के निकले। सिक्कें प्राचीन लग रहे हैं। 
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पात्र सहित सिक्कों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि एक पात्र रखा सफेद धातु का बना करीब 4 किलो पुराना छोटा सिक्के बरामद हुआ है। जिन्हें कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed