{"_id":"664bc301f1d06bbb290117e7","slug":"anamika-divya-srijan-and-atharva-became-winners-in-martial-arts-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-564458-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मार्शल आर्ट में अनामिका, दिव्या, सृजन व अथर्व बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मार्शल आर्ट में अनामिका, दिव्या, सृजन व अथर्व बने विजेता
विज्ञापन
फोटो-
-गोल्डेन लान में हुआ थर्ड योद्धा डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप-2024 का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति की ओर से हड़हवा फाटक स्थित गोल्डेन लाॅन में थर्ड योद्धा डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप-2024 का आयोजन हुआ। इसमें मार्शल आर्ट योद्धाओं ने दमखम दिखाया। लगभग 14 घंटे चली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत अनामिका आनंद, दिव्या गुप्ता, सृजन श्रीवास्तव व अथर्व कश्यप ने बेस्ट फाइटर का खिताब हासिल कर योद्धा कप पर कब्जा जमाया। विजेताओं को कप व पदक प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में जिले की नौ टीमों के 134 मार्शल आर्ट योद्धाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बशारतपुर, सूर्यकुंडधाम, नकहा, नौसढ़, दाउदपुर, तारामंडल, डोहरिया, सहजनवां एवं ट्रांसपोर्ट नगर की टीमें शामिल रहीं। चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में हुई फाइट में योद्धाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन देखकर लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया।
फाइनल में बशारतपुर टीम के चार खिलाड़ियों ने योद्धा बेस्ट फाइटर का कप जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं सूर्यकुंडधाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, भोला शंकर साहनी एवं अमान अहमद ने रेफरी की भूमिका निभाई। रीना जायसवाल, अनुराग कुमार गौड़, जागृति वर्मा एवं विशाल सिंह निर्णायक रहे। आभार ज्ञापन दीप मित्रम ने किया।