फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An old man molested a six year old girl in Gorakhpur

गोरखपुर: छह साल की बच्ची से बुजुर्ग ने की छेड़खानी, टॉफी देने के बहाने की गंदी हरकत

Mon, 18 Sep 2023 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Sep 2023 03:01 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
An old man molested a six year old girl in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में पीपीगंज इलाके के एक गांव में छह साल की बच्ची से बुजुर्ग ने छेड़खानी की। टॉफी देने के बहाने उसे बागीचे में ले जाकर अश्लील हरकत की। बच्ची के शोर मचाने पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कान्हापार निवासी चिकुरी प्रसाद (65) ने दूसरे गांव की छह साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने बुलाया। उसे बाग में ले जाकर उससे अश्लील हरकत करने लगा। जब बच्ची शोर मचाने लगी तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद बच्ची की मां ने शनिवार को पीपीगंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चिकुरी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ताल जहदा में सीलिंग की जमीन पर कब्जा करने वाले 644 लोगों पर केस, मामले की जांच शुरू

गांव में घटना से गुस्सा, सब आरोपी की हरकत से हैरान
पिछले कुछ दिनों से छोटी बच्चियों से इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इसे लेकर हर इलाके में गुस्सा सामने आता है। पीपीगंज क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आने पर लोगों में गुस्सा है। क्षेत्र के ओमप्रकाश कहते हैं कि इस तरह की घटनाओं से मानवता शर्मशार होती है। 65 वर्ष का आदमी अगर इस तरह की हरकत करेगा तो फिर बच्चियां कहां सुरक्षित रहेंगी। क्षेत्र के ही रहने वाले रोहित गुप्ता का कहना है कि समाज में ऐसे लोगाें के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed