{"_id":"69f51a2b9429da2475090d40","slug":"an-incident-in-an-auto-in-broad-daylight-in-the-chiluatal-area-caused-a-stir-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1307710-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑटो में सफर कर रही महिला से कान का झाला और मंगलसूत्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑटो में सफर कर रही महिला से कान का झाला और मंगलसूत्र चोरी
विज्ञापन
- चिलुआताल क्षेत्र में दिनदहाड़े ऑटो में वारदात से मचा हड़कंप
- पीड़िता के पति ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ऑटो में सफर कर रही एक महिला से कान का झाला और मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़िता के पति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुसावार निवासी बाल मुकुंद पांडेय अपनी पत्नी सरोज पांडेय के साथ गोरखपुर जा रहे थे। सिक्टौर क्रॉसिंग के पास ऑटो का तेल खत्म हो जाने पर वे दूसरे ऑटो में सवार हो गए। इसके बाद सिक्टौर और महुआतर के बीच यात्रा के दौरान यह घटना हुई। पीड़िता सरोज पांडेय ने बताया कि ऑटो में बैठी कुछ महिलाएं पहले उनसे बातचीत करने लगीं और धीरे-धीरे उनके पैर दबाने लगीं। इसी दौरान उनका ध्यान भटक गया।
आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर उनके बगल में बैठीं महिलाओं ने उनके कान का एक झाला और गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब सरोज पांडेय ने अपने गहने गायब देखे तो उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक संदिग्ध महिलाएं मौके से भाग निकलीं। इस घटना से ऑटो में सवार अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पीड़िता के पति बाल मुकुंद पांडेय ने चिलुआताल थाने में पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चिलुआताल सूरज सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ऑटो में सवार अन्य यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।