फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An FIR has been lodged against three named persons and several unidentified persons at Shahpur police station; police are searching for the accused.

Gorakhpur News: शादी में जा रहे युवकों पर मनबढ़ों का हमला, ईंट-डंडे से पीटकर किया घायल

Fri, 24 Apr 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 24 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against three named persons and several unidentified persons at Shahpur police station; police are searching for the accused.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित पप्पू कटरा के पास मंगलवार रात शादी में जा रहे दो युवकों पर मनबढ़ों ने ईंट व डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मारपीट में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में सनी चौहान, राम प्रताप और विक्रम चौहान समेत कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खास निवासी रवि चौहान अपने दोस्त जंगल धूसड़ निवासी विहुल निषाद के साथ बाइक से मंगलवार रात 10:30 बजे पादरी बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे पप्पू कटरा के पास पहुंचे पहले से घात लगाए आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो चौहान टोला निवासी सनी चौहान, राम प्रताप और विक्रम चौहान अपने चार-पांच साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए दोनों पर ईंट-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में विहुल निषाद के सिर, नाक और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह अचेत हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घायल विहुल निषाद को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि बुधवार को पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed