फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An evening of Kajri to be graced by the melodies of Malini Awasthi.

Gorakhpur News: मालिनी अवस्थी के सुरों से सजेगी कजरी की शाम

Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
An evening of Kajri to be graced by the melodies of Malini Awasthi.
गोरखपुर। सावन की लोक परंपरा और कजरी के रंग को समेटे कजरी महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह व सांस्कृतिक केंद्र में शाम 4:30 बजे से कार्यक्रम होगा। इसमें पद्मश्री मालिनी अवस्थी के लोकगीतों और कजरी के सुरों से महोत्सव सजेगा। कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी लोकगायन की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा गोरखपुर के इंदू गुप्ता लोकगीत और जौनपुर के राजकुमार तिवारी कजरी गायन प्रस्तुत करेंगे। सविता त्रिपाठी भी कजरी गायन से माहौल को लोक रंग देंगी। कजरी महोत्सव में कथक और कजरी नृत्य की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। संगीत नाटक अकादमी के कथक केंद्र की ओर से नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन का उद्देश्य लोकगीत और लोकनृत्य की परंपरा को मंच देना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed