{"_id":"697125ea357464f9170426ec","slug":"an-attempt-was-made-to-crush-the-naib-tehsildar-and-home-guard-with-a-dumper-when-they-asked-for-documents-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1204791-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कागजात मांगने पर नायब तहसीलदार व होमगार्ड को डंपर से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कागजात मांगने पर नायब तहसीलदार व होमगार्ड को डंपर से कुचलने की कोशिश
विज्ञापन
- गोला क्षेत्र में खनन का मामला, पुलिस ने एक हफ्ते बाद दर्ज की प्राथमिकी
- होमगार्ड ने चालक पर कुल्हाड़ी और रॉड से मारने की धमकी का भी लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला। खनन के कागजात मांगने पर डंपर चालक ने नायब तहसीलदार और होमगार्ड को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की, दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। गोला-कौड़ीराम मार्ग पर रानीपुर गांव के पास 13 जनवरी को हुई वारदात में पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि वारदात के अगले दिन ही होमगार्ड योगेंद्र यादव ने गोला थाने में तहरीर दे दी थी लेकिन, पुलिस ने प्राथमिकी नहीं दर्ज की।
उरुवा थाना क्षेत्र के मठ भताड़ी निवासी होमगार्ड योगेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी ड्यूटी तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य के हमराही के रूप में थी। 13 जनवरी की रात करीब 12 बजे तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य, नायब तहसीलदार गोला रमाकांत चौहान और नायब तहसीलदार बड़हलगंज जयप्रकाश के साथ गोरखपुर महोत्सव की ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान रानीपुर गांव के पास मिट्टी लदे एक डंपर को रोका गया। डंपर चालक ने बताया कि मिट्टी जितेंद्र यादव निवासी रानीपुर और पंकज यादव निवासी भूपगढ़ की है, वह खनन के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका। तहसीलदार के निर्देश पर होमगार्ड योगेंद्र डंपर में बैठकर उसे तहसील परिसर ले जा रहा था।
योगेंद्र का आरोप है कि रास्ते में चालक ने डंपर पेड़ से टकराकर पलट देने की धमकी दी और वाहन में रखी कुल्हाड़ी व रॉड से हमले की कोशिश की। डरकर होमगार्ड डंपर से उतर गया। इसके बाद चालक ने मिट्टी गिरा दी और होमगार्ड योगेंद्र यादव व नायब तहसीलदार रमाकांत चौहान को कुचलने के लिए तेज रफ्तार में डंपर दौड़ा दिया। दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस दौरान तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य और नायब तहसीलदार जयप्रकाश गाड़ी में बैठे हुए थे। होमगार्ड का आरोप है कि अगले दिन तहरीर दी लेकिन पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए प्राथमिकी दर्ज नहीं की। तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य ने भी बताया कि तहरीर अगले ही दिन दिलवाई गई थी। वहीं, गोला थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर विनय यादव ने मामले से अनभिज्ञता जताई। सीओ गोला दरवेश सिंह ने कहा कि जानकारी मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रील बनाकर माफिया दे रहे पुलिस को चुनौती
गोला। क्षेत्र में मिट्टी खनन का धंधा इस कदर हावी हो चुका है कि माफिया अब सरेआम रील बनाकर पुलिस और प्रशासन को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। जेसीबी और डंपरों के साथ बनाए गए कई वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खुलेआम मिट्टी का खनन किया जा रहा है और पृष्ठभूमि में आपत्तिजनक गीत बज रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के मठाड़ी, पकड़ी जैसे ऊसर क्षेत्रों से खनन माफिया धड़ल्ले से मिट्टी निकाल रहे हैं। दरअसल क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं जहां गड्ढे वाले स्थानों पर प्लाटिंग की गई है, यहां मिट्टी की खपत ज्यादा हो रही है।