फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An anti-encroachment drive was conducted from University Crossing to the DM's residence.

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय चौराहे से डीएम आवास तक अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

Sun, 13 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
An anti-encroachment drive was conducted from University Crossing to the DM's residence.
गोरखपुर। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को विश्वविद्यालय चौराहे से छात्रसंघ चौराहे और गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने से होते हुए जिलाधिकारी आवास तक अतिक्रमण अभियान चलाया। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटवाया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान ठेला संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि दोबारा सड़क या फुटपाथ पर ठेला लगाया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान 1,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। वहीं एक ठेला जब्त कर नगर निगम के स्टोर में भेज दिया गया।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने सड़क पर खड़े वाहनों को भी हटवाया। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सड़क पर वाहन खड़ा न करने की चेतावनी दी गई। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान डूडा के आर्यन मिश्रा और नगर निगम के सुपरवाइजर शुभम तिवारी कर्मचारियों और जेसीबी के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed