{"_id":"693f06be27942043340edfb4","slug":"an-agreement-was-made-for-550-lakh-rupees-but-then-the-land-was-registered-in-someone-elses-name-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1164941-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 5.50 लाख लेकर एग्रीमेंट, फिर दूसरे के नाम कर दी जमीन की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 5.50 लाख लेकर एग्रीमेंट, फिर दूसरे के नाम कर दी जमीन की रजिस्ट्री
विज्ञापन
कैंपियरगंज इलाके का मामला, डीएम और एसएसएसी से पीड़ित ने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कैंपियरगंज। कैंपियरगंज क्षेत्र में जमीन के सौदे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5.50 लाख रुपये लेकर एग्रीमेंट के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री किसी और के नाम करा दी गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सोनौरा बुजुर्ग गांव निवासी रविंद्र सिंह ने डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र के जरिये बताया कि उनकी माता स्वर्गीय विमलावती देवी ने 12 सितंबर 2019 को डुमरिया स्थित आराजी संख्या 269 में एक-तिहाई हिस्से की जमीन 5.50 लाख रुपये में गांव के ही व्यक्ति के साथ पंजीकृत एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट के समय अधिकांश रकम अदा कर दी गई थी, जबकि शेष 50 हजार रुपये बैनामा के समय दिए जाने थे। रविंद्र सिंह के अनुसार, 27 अगस्त 2020 को उनकी माता का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने एग्रीमेंट के आधार पर शेष रकम देकर जमीन का बैनामा कराने की मांग की, लेकिन आरोपी की ओर से टालमटोल शुरू कर दी गई।
पीड़ित का कहना है कि मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है, इसके बावजूद आरोपियों ने साजिश के तहत 17 नवंबर 2025 को उसी जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम करा दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूरे मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी की गई है। उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। रविंद्र सिंह ने डीएम और एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और जमीन की अवैध रजिस्ट्री निरस्त कराने की मांग की है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद