Railway News: अमृतसर-सहरसा साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन अगस्त से चलेगी, लगेंगे 22 कोच
अमृतसर-बनमंखी जं.-अमृतसर एक्सप्रेस एक अगस्त से रोजाना अमृतसर से तथा तीन अगस्त से बनमंखी जं. से अगली सूचना तक गोरखपुर होकर चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-सहरसा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन तीन अगस्त से अमृतसर से प्रत्येक बुधवार और पांच अगस्त से सहरसा से प्रत्येक शुक्रवार को अगली सूचना तक गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
अमृतसर-सहरसा साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन अगस्त से प्रत्येक बुधवार को अगली सूचना तक अमृतसर से दोपहर 1.25 बजे चलेगी। दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 8.05 बजे छूटकर सहरसा शाम को 7.50 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में सहरसा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस पांच अगस्त, से प्रत्येक शुक्रवार को अगली सूचना तक सहरसा से शाम 4.55 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 04.20 बजे छूटकर तीसरे दिन रात 2.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस एक अगस्त से चलेगी
अमृतसर-बनमंखी जं.-अमृतसर एक्सप्रेस एक अगस्त से रोजाना अमृतसर से तथा तीन अगस्त से बनमंखी जं. से अगली सूचना तक गोरखपुर होकर चलेगी।
अमृतसर-बनमंखी जं. एक्सप्रेस अमृतसर से सुबह 6.35 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से देर रात 3.15 बजे छूटकर बनमंखी 5.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस बनमंखी से सुबह 6.30 बजे चलेगी और गोरखपुर से रात 8.25 बजे छूटकर दूसरे दिन अमृतसर शाम 5.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 17 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।