फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amrit Bharat Express delayed by 56 minutes on very first day due to fog

Gorakhpur Fog: पहले ही दिन 56 मिनट लेट हुई अमृत भारत एक्सप्रेस, गोरखधाम भी साढ़े आठ घंटे बाद पहुंची

Thu, 04 Jan 2024 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jan 2024 02:47 PM IST
सार

एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को मुंबई से आने वाली फ्लाइट आधे घंटे की देरी से आई। इसके कारण यह फ्लाइट आधे घंटे की देरी से गई। अन्य जगहों की फ्लाइट अपने निर्धारित समय के अनुसार चलीं।

विज्ञापन
Amrit Bharat Express delayed by 56 minutes on very first day due to fog
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह ट्रेन में भीड़ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर भारत में कोहरे के कारण प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। आनंद विहार से दरभंगा के बीच शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस की पहली नियमित ट्रेन भी गोरखपुर स्टेशन पर करीब 56 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं गोरखधाम एक्सप्रेस करीब साढ़े आठ घंटे और वैशाली सवा छह घंटे की देरी से आई। मुंबई से आने वाली काशी एक्सप्रेस भी करीब सवा चार घंटे की देरी से चल रही थी।
विज्ञापन


पूर्वांचल में शीतलहर है, लेकिन कोहरे का असर कम है। वहीं, बाराबंकी से लेकर दिल्ली तक कोहरे के कारण दृश्यता कम है। इसके कारण दिल्ली और लखनऊ की तरफ से आने वाली ट्रेन गोरखपुर देरी से पहुंच रही है। बुधवार को अमृत भारत एक्सप्रेस भोर में साढ़े चार बजे के बजाय करीब साढ़े पांच बजे पहुंची।
विज्ञापन


इसके अलावा गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 9.45 बजे के बजाय साढ़े आठ घंटे की देरी से शाम करीब 6.30 बजे गोरखपुर पहुंची। दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस भी सवा छह घंटे की देरी से गोरखपुर आई। बिहार संपर्क क्रांति भी लगभग चार घंटे लेट थी। मुंबई से आने वाली काशी एक्सप्रेस भी करीब सवा चार घंटे की देरी से चल रही थी। रात करीब 11 बजे तक इस ट्रेन के गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की फ्लाइट भी आधे घंटे लेट रही
ट्रेनों की तरफ हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। कोहरे के कारण दिल्ली से देर से उड़ान हो रही है। वहीं लखनऊ और हैदराबाद की फ्लाइट भी आसमान साफ नहीं होने के चलते देर से उड़ रही हैं। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को मुंबई से आने वाली फ्लाइट आधे घंटे की देरी से आई। इसके कारण यह फ्लाइट आधे घंटे की देरी से गई। अन्य जगहों की फ्लाइट अपने निर्धारित समय के अनुसार चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed