{"_id":"67f61af788cf102df5026380","slug":"amidst-investigation-of-double-murder-in-gorakhpur-daughter-khushboo-accused-police-of-slapping-her-protest-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर डबल मर्डर: खुशबू ने पुलिस पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, मां-बहन की हत्या अभी भी अनसुलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर डबल मर्डर: खुशबू ने पुलिस पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, मां-बहन की हत्या अभी भी अनसुलझी
Wed, 09 Apr 2025 12:35 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:35 PM IST
सार
हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस मामले को लेकर उलझी है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पहले कमरे की दीवार के झरोखे से हत्यारोपियों के पैर देखने का दावा करने वाली मृतका की बेटी खुशबू अपने बयान से पलट गई है। वह अब कोई और कहानी पुलिस को सुना रही है।
विज्ञापन
तहसील पर प्रदर्शन करती खुशबू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चौरीचौरा डबल मर्डर के खुलासे के करीब पुलिस का पहुंचने का दावा है। इसी बीच बुधवार को मृतक पूनम की बेटी खुशबू ने पुलिस पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए चौरीचौरा तहसील पहुंच गई।
विज्ञापन
अपने भाई और ग्रामीणों ने साथ तहसील पहुंची खुशबू ने आरोप लगाया कि पुलिस मां और बहन के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इसके अलावा पुलिस ने बुधवार को परिवार पर दबाव बनाने के साथ उन्हें थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
दरअसल, 29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे मां-बेटी पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। तब पूनम का एंड्रॉवयड मोबाइल वहां नहीं मिला था। पांच दिन खेत में पूनम का मोबाइल मिला था।
विज्ञापन
वहीं, सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पहले कमरे की दीवार के झरोखे से हत्यारोपियों के पैर देखने का दावा करने वाली मृतका की बेटी खुशबू अपने बयान से पलट गई है। वह अब कोई और कहानी पुलिस को सुना रही है।