फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ameenanagar an area in Gorakhpur where electricity has not reached yet

ये कैसा ‘सौभाग्य’, गोरखपुर का एक ऐसा इलाका, जहां अब तक नहीं पहुंच सकी बिजली

Tue, 04 Feb 2020 12:59 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 04 Feb 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Ameenanagar an area in Gorakhpur where electricity has not reached yet
बिजली निगम की सौभाग्य योजना से गोरखपुर जंगल तिनकोनिया नंबर एक का अमीनानगर अछूता रह गया। यहां के दर्जन भर परिवारों के लोग दो साल में भी सौभाग्य योजना का लाभ नहीं ले सके। बिजली निगम ने सौभाग्य योजना के तहत मोहल्ले में कुछ खंभे जरूर लगवा दिए लेकिन इनमें भी दो खंभे टेढ़े होकर खतरनाक हो गए हैं।
विज्ञापन


इलाके में खंभे लगवाने का काम एलएंडटी के ठेकेदार कर रहे थे। सौभाग्य योजना के तहत कंपनी के ठेकेदारों ने खंभे पर केबल बिछा कर आधा अधूरा काम छोड़ दिया। काम को पूरा कराने के लिए लगातार गांव वालों बिजली निगम के दफ्तर का चक्कर काटते रहे लेकिन अधिकारियों ने काम का संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

Ameenanagar an area in Gorakhpur where electricity has not reached yet
बिजली का खंभा - फोटो : self
मामले की शिकायत भी गांव वालों ने आईजीआरएस पोर्टल पर की। अब कुछ गांव वालों ने सीएम के  कैंप कार्यालय में इस संबंध में शिकायत की है। शिकायत की है कि दो साल से गांव वाले नेटवर्क विस्तार के माध्यम से बिजली आपूर्ति चालू होने का इंतजार कर रहे है।

मामला गंभीर है। एक हफ्ते में पूरे मामले की जांच कराकर मामले का निस्तारण किया जाएगा। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी। गांव वालों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए निगम लगातार कई योजनाएं चला रही है।
- देेवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed