फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ambulance drivers seen in BRD trauma doctors and employees will be responsible

सख्त हिदायत: बीआरडी के ट्रॉमा में दलाल, एंबुलेंस चालक नजर आए तो डॉक्टर और कर्मचारी होंगे जिम्मेदार

Fri, 21 Jul 2023 02:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Jul 2023 02:59 PM IST
सार

प्राचार्य ने डाॅक्टरों को निर्देश दिए कि यदि कोई दलाल मरीजों को किसी भी तरह से यहां से ले जाता है तो ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए। विशेष परिस्थिति में ही मरीज को रेफर किया जाए। रेफर करने का पूरा कारण पर्चे पर लिखा जाए।

विज्ञापन
ambulance drivers seen in BRD trauma doctors and employees will be responsible
BRD - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर व ओपीडी में यदि दलाल, एंबुलेंस चालक, मेडिकल स्टोर संचालक या फिर निजी अस्पतालों के कर्मी दिखे तो संबंधित विभागाध्यक्ष और कर्मियों की खैर नहीं होगी। ये हिदायत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने दी है।

विज्ञापन


वह बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा के निर्देश पर डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर रहे थे। प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों से संविदा व नियमित डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी मांगी है।
विज्ञापन


आरोप है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कर्मियों और डॉक्टरों से सांठगांठ कर एंबुलेंस चालक मरीजों को निजी अस्पताल ले जाते हैं, जहां मरीजों को इलाज के हिसाब से बेच दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बाढ़ में फंसे 85 लोगों का किया गया रेस्क्यू, अभिनय ऐसा कि लोगों की निकल गई चीख

इसका पर्दाफाश भी पुलिस और बीआरडी की विभागीय जांच में हो चुका है। मामले में एंबुलेंस चालक, डॉक्टर, स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय जेल भी जा चुके हैं। इसमें स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय को बीआरडी प्रशासन ने बर्खास्त भी कर दिया है।

इसकी जानकारी होने पर मंडलायुक्त ने सख्ती दिखाई तो आननफानन स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों की सूची जारी कर दी। साथ ही प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने इन मरीज माफिया पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को डाॅक्टरों की बैठक बुलाई।

 प्राचार्य ने डाॅक्टरों को निर्देश दिए कि यदि कोई दलाल मरीजों को किसी भी तरह से यहां से ले जाता है तो ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए। विशेष परिस्थिति में ही मरीज को रेफर किया जाए। रेफर करने का पूरा कारण पर्चे पर लिखा जाए। क्योंकि रेफर के ही खेल में एंबुलेंस चालक मरीजों को निजी अस्पताल ले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: जीएसटी का छापा: दिल्ली से लाया जा रहा अवैध माल नौसड़ में जब्त, पूरी बस में लदा था सामान

ट्रॉमा में नजर आए दलाल तो कर्मियों पर होगी कार्रवाई
डॉक्टरों के साथ बैठक करने के बाद प्राचार्य ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। सख्त निर्देश दिए कि अगर ट्रॉमा सेंटर में कोई भी एंबुलेंस चालक, मेडिकल स्टोर या नर्सिंग होम का कर्मचारी नजर आता है तो संबंधित कर्मचारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। ट्राॅमा सेंटर और ओपीडी में दलालों और एंबुलेंस चालकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। बताया कि जानकारी मिली है कि कुछ कर्मचारी इस काम में मदद करते हैं। ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार कराई जाएगी और प्रशासन को सौंपी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सावन में रूठे बदरा, रिमझिम फुहारों की जगह उड़ रही धूल

संविदा वाले डॉक्टरों पर भी रहेगी नजर

प्राचार्य ने बताया कि संविदा पर तैनात डॉक्टरों पर भी नजर रखी जाएगी। संविदा डॉक्टरों के अस्पतालों की आड़ में अगर कोई भी नियमित डॉक्टर उन अस्पतालों में प्रैक्टिस या ऑपरेशन करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ऐसे डॉक्टरों की सूची प्रशासन को सौंपी जाएगी। प्रशासन अपने स्तर से तो कार्रवाई करेगा ही, साथ ही कॉलेज प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति शासन को करेगा।

इसे भी पढ़ें: आउट ऑफ स्टॉक हुई चित्रमय रामचरित मानस, राष्ट्रपति ने किया था इस पुस्तक का विमोचन

बीआरडी में खुला नया भर्ती केंद्र
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नया ओपीडी भर्ती केंद्र खोला गया है। इससे ओपीडी में आए मरीजों को यदि डाॅक्टर भर्ती करने की सलाह देते हैं तो उन्हें इसके लिए ट्रॉमा सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ओपीडी भर्ती केंद्र पर ही सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद संबंधित वार्ड में भेज दिया जाएगा। अब तक ऐसे मरीजों को भर्ती करवाने के लिए तीमारदारों को ट्रॉमा सेंटर जाना पड़ता था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed