{"_id":"64eede5206a308d5250e6fd7","slug":"amarmani-madhumani-in-medical-college-only-son-amanmani-broke-silence-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amarmani Tripathi: मेडिकल कॉलेज में ही हैं अमरमणि-मधुमणि, बेटे अमनमणि ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarmani Tripathi: मेडिकल कॉलेज में ही हैं अमरमणि-मधुमणि, बेटे अमनमणि ने तोड़ी चुप्पी
Wed, 30 Aug 2023 11:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:44 AM IST
सार
अमनमणि ने बताया कि सोमवार को पिता के स्वास्थ्य की जांच के लिए किसी प्रकार के मेडिकल बोर्ड के गठन या नोटिस आदि की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन अपना काम अपने तरीके से करेगा। अगर कोई ऐसा नोटिस या जवाब मांगा जाता है तो वह भी नियमानुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन
वार्ड के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उसकी पत्नी मधुमणि के इलाज को लेकर बरकरार संशय पर बेटे पूर्व विधायक अमनमणि ने चुप्पी तोड़ी है। स्पष्ट किया है कि माता-पिता गंभीर रूप से बीमार हैं। अब भी दोनों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। वहीं मेडिकल बोर्ड की तरफ से स्वास्थ्य जांच की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
जेल से रिहाई के बाद अमरमणि और मधुमणि के इलाज को लेकर कई तरह चर्चा चल रही हैं। अमर उजाला ने बीआरडी से दोनों के डिस्चार्ज होने की खबर छापी थी। पूर्व विधायक और अमरमणि के बेटे अमनमणि ने इस पर बताया कि दोनों का इलाज बीआरडी में ही चल रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: खून देने वाले मजदूर का नाम रिकॉर्ड से गायब, बीआरडी के 4 स्टाफ घेरे में
विज्ञापन
सोमवार को बस्ती के एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख पर स्वास्थ्य विभाग को पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य की रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अमरमणि पेश नहीं हुआ। मंगलवार की देर शाम पूर्व मंत्री के पुत्र और नौतनवां के पूर्व विधायक अमनमणि ने चर्चाओं पर विराम लगा दिया। बताया कि माता-पिता दोनों गंभीर रूप से बीमार हैं और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही उनका लंबे समय से उपचार चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: इस एक वजह अचानक 57 ट्रेनें हुईं निरस्त, यात्रा करने से पहले यहां देखें शेड्यूल