अमर उजाला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता: डोना क्रिकेट एकेडमी और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी विजयी, देखें वीडियो
एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार और ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक अनूप सराफ ने किया उद्घाटन, डोना क्रिकेट एकेडमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला, अक्की को 32 रनों से हराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला- ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के जिला स्तरीय मुकाबलों का आगाज सोमवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल के सातों जिलों में हो गया। गोरखपुर के मैच सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज क्रिकेट मैदान में खेले गए। उद्घाटन मैच में डोना क्रिकेट एकेडमी ने अक्की स्पोर्ट्स एकेडमी को 32 रनों से पराजित किया। दूसरे मैच में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने नीना थापा क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से हराकर शानदार आगाज किया।
सेंट एंड्रयूज क्रिकेट मैदान पर पहला मुकाबला डोना क्रिकेट एकेडमी और अक्की स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डोना एकेडमी ने नौ विकेट खोकर 176 रन बनाए। आदित्य कुमार ने सात चौकों की मदद से 39 गेंद पर 45 रन, प्रशांत यादव ने 30 और विशाल सिंह ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्की स्पोर्ट्स के नितिश ने दो, आदित्यनाथ, आदित्य, शुभम, नवनीत ने एक-एक विकेट झटके। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अक्की स्पोर्ट्स की पूूरी टीम 145 रन पर ढेर हो गई।
अक्की स्पोर्ट्स के सलामी बल्लेबाजी नित्या वर्मा ने 34, आदित्य यादव ने 33, आकाश ने 26 और नवनीत ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में डोना क्लब के आदित्य कुमार ने चार, राजवीर तिवारी ने दो, अक्षत यादव और मोनू मौर्य ने एक-एक विकेट हासिल किए।
स्कोर बोर्ड
डोना एकेडमी : नौ विकेट पर 176 रन
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
आदित्य कुमार 45 39 7/0
मोनू मौर्या 0 1 0/0
प्रशांत 30 22 5/0
विशाल सिंह 23 20 4/0
नितिन तिवारी 13 8 0/1
विक्की सिंह 2 3 0/0
आदित्य 10 7 0/1
मयंक पांडेय 9 4 0/1
लक्की तिवारी 19 9 3/1
अक्षत यादव 5 3 1/0
गेंदबाजी
खिलाड़ी विकेट ओवर रन
आदित्यनाथ सिंह 1 4 34
राजकुमार यादव 0 2 27
नितिश 2 3 34
आदित्य 1 3 21
शुभम 1 4 20
नवनीत 1 4 36
अक्की स्पोर्ट्स : 145/10
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
नित्या वर्मा 34 31 4/0
आदित्य यादव 33 17 5/1
अंशुमान 4 9 0/0
आकाश 26 19 1/2
अवनीश 0 1 0/0
अभिषेक पांडेय 8 10 1/0
उद्भव 07 5 0/0
नवनीत 20* 14 3/0
ऱाजकुमार 0 2 0/0
नीतीश 0 3 0/0
शुभम 4 4 0/0
गेंदबाजी
खिलाड़ी विकेट ओवर रन
लक्की तिवारी 0 2 25
मयंक पांडेय 0 3 24
अक्षत यादव 1 4 17
आदित्य कुमार 4 4 23
रनवीर 2 3 30
मोनू मौर्या 1 3 17
आदित्य 0 1 4
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की चार विकेट से जीत
दूसरा मैच लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी और नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीना थापा एकेडमी ने चार विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कृष्ण मोहन सिंह ने अर्द्धशतक लगाते हुए 44 गेंदों पर छह चौके दो छक्कों की मदद से शानदार 57 रन बनाए। चार चौकों की मदद से 28 गेंदों पर 32 रन बनाकर विक्रम नाबाद रहे। सूरज दुबे ने 26 और कप्तान रजत ने 12 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के अभिषेक चौधरी, उत्कर्ष मिश्रा और उत्कर्ष सिंह ने एक-एक विकेट झटका। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। लक्ष्य के सलामी बल्लेबाज विभोर ने 38, भरत यादव ने 21, उत्कर्ष मिश्रा ने 17 और उत्कर्ष सिंह ने 13 रन बनाए। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के लिए सूरज दुबे और प्रभात ने दो-दो और कप्तान रजत ने एक विकेट हासिल किया।स्कोर बोर्ड
नीना थापा : चार विकेट पर 145 रनखिलाड़ी रन गेंद 4/6
सन्नी दुबे 26 22 2/1
कृष्णमोहन सिंह 57 44 6/2
राजल श्रीवास्तव 12 10 1/0
विक्रम यादव 32 28 4/0
अभय प्रजापति 2 4 0/0
अजीत गुप्ता 1*
गेंदबाजी: खिलाड़ी विकेट ओवर रन
मोनू 0 2 14
अभिषेक 1 4 28
शुभम 0 3 23
उत्कर्ष मिश्रा 1 4 31
उत्कर्ष सिंह 1 4 20
कार्तिक 0 3 21
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी : छह विकेट पर 146 रन
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
विभोर 38 26 5/0
भारत यादव 21 26 1/1
विकास 10 9 1/0
परिवेश 2 4 0/0
आयूष
गेंदबाजी
खिलाड़ी विकेट ओवर रन
विशाल मौर्या 0 1 18
रजत श्रीवास्तव 1 4 22
आदित्य प्रजापति 0 2 17
सिद्धांत सिंह 0
सूरज दुबे 2 4
प्रभात 2 4
मैन ऑफ द मैच- डोना एकेडमी के आदित्य कुमार 45 रन और चार विकेट
मैन ऑफ द मैच- लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के उत्कर्ष सिंह नाबाद 13 रन और चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट
लक्ष्य एकेडमी के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेेबाज-विभोर 38 रन
अंपायर - सुनील शर्मा, अमजद हुसैन
स्कोरर - फरीद खान