फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amar ujala

मां तुझे प्रणाम अभियान में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 अगस्त तक

Sat, 08 Aug 2020 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
amar ujala
मां तुझे प्रणाम अभियान में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 अगस्त तक
विज्ञापन

गोरखपुर। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आजादी का जश्न मनाने के लिए अमर उजाला के ऑनलाइन अभियान मां तुझे प्रणाम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। प्रतिदिन काफी संख्या में हर श्रेणी में बच्चे और बड़े अपना पंजीकरण करा रहे हैं। प्रतिभा के प्रदर्शन का यह बेहतरीन मंच है। इसमें शामिल होकर आप भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। तो देरी न करें क्योंकि प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 11 अगस्त है। वेबसाइट mtp.amarujala.com पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। नतीजों की घोषणा 15 अगस्त को होगी। जो विजेता होंगे, उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर ही अमर उजाला कार्यालय में आमंत्रित करके प्रमाण पत्र और उपहार दिया जाएगा।
मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रम
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
नाम व थीम -वीरों को नन्हों का सलाम
2 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए
(माताएं अपने बच्चों को पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से ड्रेस पहनाकर उनकी तस्वीर mtp.amarujala.com पर अपलोड कर सकती हैं। इस श्रेणी में 10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन

ड्राइंग प्रतियोगिता प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा। काव्य कैफे (कवि सम्मलेन) कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता
नाम व थीम -तस्वीर आजादी की
कक्षा 3 से 10 के बच्चों के लिए
(सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर विशेष वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर बच्चे का नाम, मोबाइल नंबर, क्लास, शहर, व ई-मेल आईडी लिखा होना चाहिए) इसमें प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा।
लेखन प्रतियोगिता
नाम व थीम - देश के नाम पैग़ाम
(अ) उम्र 17 से 22 वर्ष
(ब ) उम्र 23 वर्ष और उससे ऊपर
प्रतिभागी थीम के अनुरूप स्लोगन या फिर कविता लिखकर अपलोड कर सकते हैं। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का होना चाहिए। दोनों वर्गों से पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
काव्य कैफे (कवि सम्मेलन)
नाम- जरा याद करो कुर्बानी
14 अगस्त शाम 7 बजे से अमर उजाला द्वारा डिजिटल काव्य कैफे का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

कार्यक्रम राष्ट्र के नाम : 52 सेकेंड एक साथ करें राष्ट्रगान
अमर उजाला के सुधि पाठकों से अपील है कि वह 15 अगस्त को सुबह 10 बजे अपने घरों में सपरिवार 52 सेकंड के लिए खड़े होकर राष्ट्रगान गाएं। इस कार्यक्रम के समर्थन में लोग mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ भी ले सकते हैं। यह अपने तरह का अनूठा प्रयास है। हम सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी के कारण घरों से बाहर निकल कर आजादी का जश्न मनाना मुश्किल है। ऐसे में राष्ट्र के नाम की अमर उजाला की मुहिम में शामिल होकर घरों में रहकर आजादी का जश्न मानाया जा सकता है। इस तरह ठीक एक ही समय पर लाखों परिवार राष्ट्रगान करके आजादी के दीवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed