{"_id":"5e0b6fc18ebc3e87d87ebf8a","slug":"amar-ujala-foundation-health-camp-in-miyan-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर: 101 मरीजों का मुफ्त इलाज, दवाएं भी बांटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर: 101 मरीजों का मुफ्त इलाज, दवाएं भी बांटीं
Tue, 31 Dec 2019 09:26 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 31 Dec 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में इलाज के लिए पहुंचे मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ साल के अंतिम दिन मंगलवार को मियां बाजार पश्चिम फाटक स्थित बाल जागृति भवन पहुंचा। शहरवासियों को उनके घर के पास ही बेहतर व निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने की अमर उजाला फांउडेशन की मुहिम में सेवा भारती सचल चिकित्सालय टीम और स्थानीय पार्षद मो. असलम उर्फ शन्नू ने सहयोग दिया। हेल्थ कैंप में 101 लोगों की स्वाथ्य जांच हुई और उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
हेल्थ रथ सुबह साढ़े दस बजे मियां बाजार में बाल जागृति भवन पहुंचा। स्थानीय पार्षद मो. असलम उर्फ शन्नू ने हेल्थ रथ के पास आए मरीजों की सुविधा के लिए व्यवस्था की। सेवा भारती सचल चिकित्सालय की टीम के डॉ. महेंद्र कुमार बुढलाकोठी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. वीपी बर्नवाल और विशेषज्ञ फिजिशियन स्वामी डॉ. विनय ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
सर्द हवाओं के बीच सूरज निकलने से मौसम में गुनगुनाहट बढ़ी तो मरीजों के आने का सिलसिला भी तेज हुआ। दो बजे कैंप की समाप्ति तक 101 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। फार्मासिस्ट हरिकेश गिरि ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क दवाएं मरीजों को बांटीं। कैंप में पार्षद मो. असलम उर्फ शन्नू और उनके साथी शमीम अख्तर उर्फ बब्लू, मनु, मनोज चौहान, इमरान, भारत भूषण कनौजिया, बृजेश, रजत का विशेष योगदान रहा।