फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Blood Donation camp will organise in Gorakhpur on 14 June donate blood after 22 days of recovery from corona

अपील: कोरोना से मुक्त होने के 22 दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान, महादान कर बचाएं दूसरों की जान

Sat, 12 Jun 2021 07:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Jun 2021 07:44 PM IST
सार

कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई है तो भी 14 दिन बाद कर सकते हैं महादान। अमर उजाला की ओर से 14 जून को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन।

विज्ञापन
Amar Ujala Blood Donation camp will organise in Gorakhpur on 14 June donate blood after 22 days of recovery from corona
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके लोग भी रक्तदान कर सकते हैं। हां, यह जरूरी है कि उन्हें संक्रमण से मुक्त हुए 22 दिन से ज्यादा हो चुके हों। वहीं जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है और 14 दिन का समय पूरा कर चुके हैं, वे भी रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बीच ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत निगेटिव ब्लड ग्रुप के मरीजों के लिए है। ऐसे में इस कमी को दूर करने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून को किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वे इस अभियान में शामिल होकर महादान करें।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि रक्तदाता सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक आना होगा। बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति 22 दिन बाद और टीका लगवाने वाला व्यक्ति 14 दिन बाद कभी भी रक्तदान कर सकता है। ऐसे में डरने की जरूरत नहीं है। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। ऐसे में बिना किसी हिचकिचाहट के रक्तदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

9452847768 पर कराएं पंजीकरण

जिला अस्पताल में रक्तदान करने के लिए मंडलीय जन संपर्क अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के मोबाइल नंबर 9452847768 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
  • 18 से 65 वर्ष के लोग।
  • वजन पुरुष- 45 किलो से अधिक।
  • वजन महिला- 50 किलो से अधिक।
  • हीमोग्लोबिन-12.50 से अधिक।
  • कोरोना संक्रमित न हों।
  • वैक्सीन लगवाए 14 दिन बीत गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed